जगह एक दावेदार दो! श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में किसको मिलेगा चांस, सरफराज या ध्रुव कौन खेलेगा मैच?

Published on 11 अग॰ 2026

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में सरफराज खान या ध्रुव जुरेल किसको मौका मिलेगा. आइए जानते हैं.

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में सरफराज खान या ध्रुव जुरेल किसको मौका मिलेगा. आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Sarfaraz Khan and Dhruv Jurel

Sarfaraz Khan or Dhruv Jurel Photograph: (ANI)

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगजा 15 अगस्त से होने वाला है. इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी कम कस ली है. भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका इलेवन के साथ 3 दिनों का अभ्यास मैच भी खेला, जिसमें उनसे 6 विकेट से जीत हासिल की है. इस मैच के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव हुआ. बीसीसीआई ने साई सुदर्शन को अनफिट होने के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया और उनकी जगह पर टीम में सरफराज खान को मौका दिया है.

जगह एक दावदेरा दो, किसे मिलेगा मौका? 

अब टीम इंडिया में एक बार फिर से जब सरफराज खान की एंट्री हो चुकी है तो, ये सवाल भी उठाने लगा है कि क्या उनको पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में जगह दी जाएगी. ऐसे में 1 जगह के लिए 2 दावेदार नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया में नंबर 6 की पोजीशन पर ध्रुव जुरेल खेलेंगे या फिर सरफारज खान को मौका दिया जाएगा. ये बहस फैंस के बीच में चल रही है. 

— BCCI (@BCCI) August 9, 2026

इस वजह से हो सकता है सरफराज को नुकसान?

सरफराज खान की बात करें तो, वो टीम इंडिया में लगभग 20 महीनों बाद वापस आए हैं. उन्होंने श्रीलंका में अभ्यास मैच भी नहीं खेला है. उनको यहां की परिस्थितियों में खेलने और ढलने का मौका भी नहीं मिला है. वहीं ध्रुव जुरेल टीम इंडिया के साथ ही 4 अगस्त से यहां पर आए हुए हैं. उन्होंने अब तक हर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और 3 दिनों तक अभ्यास मैच भी खेला है. ऐसे में उनका पलड़ा सरफराज खान पर भारी नजर आ रहा है. 

किस चीज का मिल सकता है सरफराज को फायदा?

भारतीय क्रिकेट टीम में सरफराज की एंट्री टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा करने के लिए काफी है. क्योंकि सरफाज खान ने घरेलू क्रिकेट में काफी रेड बॉल क्रिकेट खेला है. उनको स्पिन गेंदबाजों को खेलने का काफी ज्यादा अनुभव है. श्रीलंका की धीमी ओर स्पिन ट्रेक पिचों पर भारत को किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो स्पिन के खिलाफ अच्छा खेल सके. ऐसे में सरफराज खान स्पिनर्स के सामने उम्दा बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. 

वहीं अगर ध्रुव जुरेल की बात करें तो उन्होंने भले ही टीम इंडिया के लिए सरफराज खान से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हों लेकिन अनुभव के मामले में अभी भी सरफराज ध्रुव से काफी आगे हैं. वहीं ध्रुव स्पिन के सामने सरफराज की तुलना में कम मजबूत नजर आते हैं. ऐसा ही कुछ अभ्यास मैच में देखने को मिला, जब ध्रुव श्रीलंका इलेवन के गेंदबाजों के सामने कुछ खास नहीं कर पाए.

— BCCI (@BCCI) August 9, 2026

कैसे हैं सरफराज और ध्रुव के टेस्ट रिकॉर्ड

भारत के लिए सरफराज खान ने अब तक सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 11 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 371 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रन रहा है. 

वहीं ध्रुव जुरेल की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 10 मुकाबले अब तक खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 16 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 478 रनन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 125 रहा है.

ये भी पढ़ें : सरफराज खान की जगह टीम में शामिल हुआ 25 साल का खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में मचा चुका है धमाल