11 अगस्त को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, संगठन मजबूत करने और विपक्ष की रणनीति पर होगा बड़ा मंथन| Navbharat Live

Published on 7 अग॰ 2026

विज्ञापन

सार

MP Congress News : 11 अगस्त को भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस की PAC बैठक होगी। संगठन मजबूत करने, विपक्ष की रणनीति, जीतू पटवारी, भाजपा पर आरोप और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा।

MP Congress PAC Meeting

कांग्रेस नेता मुकेश नायक (फोटो सोर्स- नवभारत)

विस्तार

MP Congress PAC Meeting : मध्य प्रदेश कांग्रेस आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य, प्रदेश प्रभारी और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा के साथ संगठन को मजबूत करने और विपक्ष की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए जिला और विधानसभा प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पार्टी गांव से लेकर राजधानी तक जनहित और स्थानीय मुद्दों की पहचान कर उन्हें आंदोलन, जनसंपर्क अभियान और राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रभावी ढंग से उठाने की कार्ययोजना तैयार करेगी। बैठक में आगामी महीनों के संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियान की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

कांग्रेस का कहना है कि वह किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच जाएगी। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी का मानना है कि मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज को विधानसभा से लेकर सड़क तक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

मुकेश नायक ने भाजपा सरकार पर सहकारी आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सरकार सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता को प्रभावित कर रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को भी प्रदेशभर में प्रमुखता से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

ये भी पढ़ें : रीवा में नगर निगम के खिलाफ अधिवक्ता का अनोखा प्रदर्शन, थाली में पुड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर पहुंचे ऑफिस

जीतू पटवारी और इंदौर पर रहेगा विशेष फोकस

मुकेश नायक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बचाव करते हुए कहा कि वे लगातार जनता के मुद्दे उठा रहे हैं और सरकार के लिए चुनौती बन चुके हैं। इसी कारण उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने बताया कि पार्टी इंदौर को विशेष फोकस में रखकर संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेशभर में संगठन का विस्तार करते हुए राजनीतिक सक्रियता बढ़ाना और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। 11 अगस्त की PAC बैठक को इसी दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp