पूर्णिया में 1074.6 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। खेप असम से ट्रक में छिपाकर लाई जा रही थी। तस्कर इसे एप्पल ड्रिंग की आड़ में ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से ट्रक सहित 17 हजार 820 लीटर एप्पल ड्रिंक की 1100 पेटियां भी जब्त
.
पूर्णिया सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि 13 मई को सदर थाना की पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR01GP6334 है, उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड कर असम से पूर्णिया के रास्ते समस्तीपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी।
पूर्णिया एसएसपी को सूचित किया गया और तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। नेशनल हाईवे पर शीशाबाड़ी मस्जिद के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध ट्रक को चेकिंग के लिए रोका।

ट्रक से बरामद खेप।
एप्पल ड्रिंग के पीछे शराब छिपाई थी पुलिस ने ट्रक चालक और 2 अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की। दावा किया कि ट्रक में एप्पल हाइड्रेशन ड्रिंक लोड है। जब पुलिस ने ड्रिंक के कार्टन उतारकर सत्यापन करना चाहा, तो आरोपियों ने ड्रिंक के कार्टन खोलने से परहेज किया।
टालमटोल करने की कोशिश की। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो एप्पल ड्रिंक के कार्टन के पीछे छुपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। नीतीश कुमार को दी जानी थी डिलीवरी
एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि यह शराब समस्तीपुर के नीतीश कुमार नामक व्यक्ति को डिलीवर की जानी थी। पुलिस अब शराब कारोबार से जुड़े इस पूरे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है और अन्य संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मामले की जानकारी देते अधिकारी।
समस्तीपुर के हैं तीनों अभियुक्त सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकजलाल वार्ड नंबर-8 के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 41 वर्षीय भूषण राय, जो ट्रक का मालिक है और चला भी रहा था।
इसके अलावा 35 वर्षीय प्रमोद राय और 28 वर्षीय निलेश कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइल से सिंडिकेट की तलाश में पुलिस जुट गई है। आपराधिक गतिविधि की जानकारी देने की अपील एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने जनता से अपील की कि अवैध शराब या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने के लिए आम नागरिक वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया या एसडीपीओ सदर-1 के आधिकारिक सीयूजी नंबर 9031827772 पर संपर्क कर सकते हैं। पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।