Updated On: Jul 11, 2026 | 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Man Carrying Bike : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक 100 किलो से ज्यादा वजनी मोटरसाइकिल को कंधे पर उठाकर सड़क पर चलता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Motorcycle on Shoulder Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में एक युवक करीब 100 किलो से ज्यादा वजनी मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर उठाकर सड़क पर आराम से चलता दिखाई देता है। युवक का अंदाज देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरानी से उसे देखते रह जाते हैं।
वीडियो में ऐसा लगता है मानो उसने कोई हल्का सामान उठा रखा हो, जबकि बाइक का वजन काफी ज्यादा माना जाता है। इसी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग युवक की ताकत को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Hapur UP: This young man casually started strolling around with a motorcycle weighing over 100 kilos on his shoulder💀 pic.twitter.com/2ncfcdnuOT — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 10, 2026
कंधे पर मोटरसाइकिल उठाकर चला शख्स
वीडियो में युवक बिना किसी हड़बड़ाहट के बाइक को कंधे पर रखकर आगे बढ़ता नजर आता है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का अनुमान है कि शायद मोटरसाइकिल खराब हो गई होगी और उसे किसी कारणवश उठाकर ले जाना पड़ा।
वहीं कई यूजर्स का मानना है कि युवक अपनी शारीरिक ताकत दिखाने के लिए ऐसा कर रहा होगा। फिलहाल वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ये खबर भी पढ़ें : 3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
वीडियो देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने लिखा, “लगता है भाई ने कभी शोल्डर डे मिस नहीं किया।” दूसरे ने मजाक में कहा, “जिम वालों की छुट्टी कर दी।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह तो इंडिया का हल्क लग रहा है।”
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शायद बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया होगा या फिर उसमें कोई खराबी आ गई होगी। हालांकि, वीडियो की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है और युवक की ताकत चर्चा का विषय बनी हुई है।
