अंतरिक्ष की 100 गुना बड़ी तस्वीर दिखेगी...NASA की रोमन टेलीस्कोप कैसे बनेगी गेमचेंजर? 30 अगस्त को लॉन्चिंग

Published on 26 अग॰ 2026

अंतरिक्ष की 100 गुना बड़ी तस्वीर दिखेगी...NASA की रोमन टेलीस्कोप कैसे बनेगी गेमचेंजर? 30 अगस्त को लॉन्चिंग

नैंसी ग्रेस रोमन टेलीस्‍कोप.

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा अपनी नई स्पेस टेलीस्कोप को लॉन्च करने के लिए तैयार है. इसका नाम है नैंसी ग्रेस रोमस स्पेस टेलीस्कोप. लॉन्चिंग 30 अगस्त को होगी. इसे आमतौर रोमन टेलीस्कोप कहा जा रहा है. यह टेलीस्कोप खगोलविज्ञानियों को ब्रह्मांड और बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगी. अंतरिक्ष के नजारे और ज्यादा करीब से दिखाएगी. खगोलीय पिंड का अध्ययन करना ज्यादा आसान होगा. रोमन टेलीस्कोप की मदद से वैज्ञानिक छोटे और सीमित दायरे वाली जगहों को भी समझ पाएंगे.

इसकी जरूरत महसूस होने के पीछे कई कारण हैं. जैसे- ब्रह्मांड का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. रोमन खगोल विज्ञान के कुछ सबसे बड़े रहस्यों की पड़ताल करेगा. इसका एक बड़ा लक्ष्य डार्क एनर्जी है. यह दूरबीन आकाशगंगाओं, तारों और बाहरी ग्रहों का भी अध्ययन करेगी.

100 गुना बड़ा नजारा, रोमन टेलीस्कोप कितनी खास?

रोमन टेलीस्कोप इसलिए भी बहुत काम की दूरबीन साबित होगी क्योंकि यह हबल टेलीस्कोप के मुकाबले 100 गुना ज्यादा बड़ा नजारा दिखाएगी. NASA की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टेलीस्कोप एक अरब आकाशगंगाओं से आने वाली रोशनी को भी माप सकेगा. यह ऑब्ज़र्वेटरी तारों की रोशनी को रोककर सीधे एक्सोप्लैनेट्स यानी सौरमंडल के बाहर के ग्रहों और ग्रह बनाने वाली डिस्क को देख सकेगी. आकाशगंगा में मौजूद प्लेटनेट के सिस्टम की सांख्यिकीय गणना कर सकेगी, और डार्क एनर्जी, एक्सोप्लैनेट्स और इन्फ्रारेड एस्ट्रोफिजिक्स से जुड़े अहम सवालों के जवाब भी खोज सकेगी

Nancy Grace Roman Space Telescope Nasa

नैंसी ग्रेस रोमस स्पेस टेलीस्कोप. फोटो: NASA

रोमन टेलीस्कोप को बड़े स्तर पर खगोल विज्ञान के लिए डिजाइन किया गया है. यह आकाश के किसी एक छोटे से हिस्से पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, कहीं अधिक बड़े हिस्सों को कैप्चर कर सकता है. वैज्ञानिकों को अरबों वर्षों में ब्रह्मांड में हुए परिवर्तनों की स्पष्ट तस्वीर बनाने में मदद मिल सकती है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो नासा की नई आंख जल्द ही ब्रह्मांड के बड़े रहस्यों को उजागर कर सकती है.

कैसे होगी लॉन्चिंंग और क्या है नासा की तैयारी?

टेलीस्कोप की लॉन्चिंग के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. टीम ने फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर स्थित पेलोड हैजर्डस सर्विसिंग फैसिलिटी में स्पेसएक्स फाल्कन हेवी रॉकेट के अंदर इसे सुरक्षित स्थापित कर दिया गया है.रोमन टेलीस्कोप को 43 फीट ऊंचे प्रोटेक्टिव शेल (फेयरिंग) में रखा गया है. यह डिब्बा टेलीस्कोप के लिए लॉन्चिंग के दौरान सुरक्षा कवच का काम करेगा.

Nancy Grace Roman Space Telescope (1)

रोमन टेलीस्कोप को 43 फीट ऊंचे प्रोटेक्टिव शेल (फेयरिंग) में रखा गया है. फोटो: NASA

उड़ान भरने के दौरान, फेयरिंग पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरते समय रोमन रॉकेट को ध्वनि के कंपन, दबाव और ताप से बचाती है. उड़ान के कुछ मिनट बाद, जब परिस्थितियां सुरक्षित हो जाती हैं, तो फेयरिंग अलग हो जाती है, जिससे रोमन टेलीस्कोप सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु 2 (L2) पर स्थित अपने लक्ष्य की ओर यात्रा जारी रख पाती है. इस बीच, फेयरिंग के दोनों हिस्से पृथ्वी पर लौट आते हैं और स्पेसएक्स द्वारा उन्हें हासिल कर लेता है.

5 more sleeps until launch! 🥹

Join us on Aug. 30 at 7:26 a.m. EDT. We’ll be broadcasting live starting Sunday morning at 6:20 a.m. EDT. https://t.co/bnC4bO8Mtx https://t.co/46VhIRIrBZ

— Nancy Grace Roman Space Telescope (@NASARoman) August 25, 2026

टीमें जल्द ही रोमन टेलीस्कोप को लॉन्च पैड 39ए पर मौजूद स्पेसएक्स के हैंगर में ले जाएंगी, जहां एनकैप्सुलेटेड पेलोड को फाल्कन हेवी रॉकेट से जोड़ा जाएगा और फिर लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए के पैड पर ले जाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या भारत में पहली बार बनी थी चीनी, जो फारस से होकर अरब तक पहुंची?

अंकित गुप्ता

अंकित गुप्ता

नवाबों के शहर लखनऊ में जन्‍मा. डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से MBA. लिखने की चाहत और खबरों से आगे की कहानी जानने का जुनून पत्रकारिता में लाया. 2008 में लखनऊ के पहले हिन्‍दी टेबलॉयड ‘लखनऊ लीड’ से करियर से शुरुआत की. फीचर सेक्‍शन में हाथ आजमाया. फ‍िर बाबा गोरखनाथ के नगरी गोरखपुर से दैनिक जागरण के आइनेक्‍स्‍ट से जुड़ा. शहर की खबरों और हेल्‍थ मैगजीन में रिपोर्टिंग के लिए 2013 में राजस्‍थान पत्र‍िका के जयपुर हेडऑफ‍िस से जुड़ा. यहां करीब 5 साल बिताने के बाद डिजिटल की दुनिया में नई शुरुआत के लिए 2018 में दैनिक भास्‍कर के भोपाल हेड ऑफ‍िस पहुंचा. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफ‍िक पर पकड़ बनाई. हेल्‍थ और साइंस की जटिल से जटिल खबरों को आसान शब्‍दों में समझाया. 2021 में दैनिक भास्‍कर को अलविदा कहकर TV9 ग्रुप के डिजिटल विंग से जुड़ा. फ‍िलहाल TV9 में रहते हुए बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर ‘नॉलेज’ सेक्‍शन की कमान संभाल रहा हूं. एक्‍सप्‍लेनर, डाटा और रिसर्च स्‍टोरीज पर फोकस भी है और दिलचस्‍पी भी.

Read More

google button