- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur News | BJP Attack On Akhilesh Yadav & 10 Big Headlines Video
कानपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ब्राह्मण सम्मेलन में दिए गए PDA बयान पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश हर मंच पर PDA का नया मतलब बताते हैं।
किदवई नगर में 3 किशोरियों को अगवा करने वाले 2 आरोपियों को 40 साल बाद अरेस्ट किया गया। नगर निगम के उद्यान विभाग में टेंडर और वर्क ऑर्डर में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-
1. नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर BJP पार्षदों का प्रदर्शन: उद्यान विभाग में फर्जी फाइल बनाकर टेंडर देने का आरोप, कार्रवाई की मांग

कानपुर नगर निगम में फर्जी टेंडर और वर्क ऑर्डर को लेकर भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर हंगामा किया। पार्षदों का आरोप है कि उद्यान विभाग में फर्जी फाइलें बनाकर कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे पार्षदों का कहना है कि उन्हें 40 मिनट इंतजार कराया गया, लेकिन आयुक्त बिना मिले ही निकल गए। पढ़िए पूरी खबर…
2. महापौर के 'बागी नहीं बच्चे हैं' बयान पर सियासत तेज: पार्षद बोले- संगठन की बैठक का एजेंडा भटकाया, क्षेत्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी

भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा- कुछ लोग कुछ पार्षदों को बागी कहते हैं, लेकिन वे बागी नहीं हैं। वह भी हमारे बच्चे हैं। मेयर के इस बयान के बाद पार्षद आलोक पांडेय, विकास जायसवाल, पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी और निक्कू तिवारी बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। अब सियासी विवाद खड़ा हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…
3. कानपुर एक्सप्रेस-वे की बदहाली पर बड़े अफसर बचे, छोटे नपे: जिम्मेदारों ने आंखें मूंदकर फाइलें पास कीं, फील्ड पर गए ही नहीं

देश के सबसे महंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की बदहाली ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की इमेज चौपट कर दी। चारों तरफ विभाग और NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की बदनामी होने लगी है। NHAI को भाजपा नेता के भाई की निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करना पड़ा। आनन-फानन में कुछ अफसरों पर कार्रवाई करके अथॉरिटी ने दिखाना चाहा कि जिम्मेदारों को छोड़ेंगे नहीं। पढ़िए पूरी खबर…
4. कानपुर में स्मार्ट मीटर लगाने में कर्मचारी की मौत: परिजनों ने किया हंगामा, कहा- पुलिस मुकदमा लिखने की धमकी दे रही

कानपुर के कर्नलगंज इलाके में स्मार्ट मीटर लगाने गए एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों और साथी कर्मचारियों ने कंपनी अधिकारियों पर जबरन बिजली कनेक्शन जुड़वाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस पर भी अभद्रता और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पढ़िए पूरी खबर…
5. कानपुर में बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा: लखनऊ-इटावा रोड पर सड़क धंसी, 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश दर्ज

कानपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश, गरज-चमक और कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
6. तीन किशोरियों को अगवा करने वाला 40 साल बाद अरेस्ट: जूही थाने से 2Km दूर रह रहा था, हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को किया था तलब

कानपुर में 40 से फरार चल रहे दो सजायाफ्ता आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1984 में तीन किशोरियों का अपहरण कर उन्हें बेचने के मामले में फरार आरोपी को थाने से महज दो किमी दूर से दबोचा। वहीं किदवईनगर पुलिस ने 1986 के कोयला घोटाले के मामले में 39 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। पढ़िए पूरी खबर…
7. BJP पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर तंज: कानपुर में बोले- ब्राह्मण सम्मेलन में PD को पंडित से जोड़ा तो A का मतलब भी बताएं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ में ब्राह्मण सम्मेलन में दिए गए PDA वाले बयान पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार किया है। प्रकाश पाल ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।उन्होंने कहा- अखिलेश यादव पहले यह स्पष्ट करें कि आखिर PDA किसके लिए बनाया है, क्योंकि वे हर मंच पर इसका अलग-अलग मतलब बता रहते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
8. कानपुर में 219 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: ओडिशा से लाकर चित्रकूट में सप्लाई करते थे, कार की डिग्गी में छिपाकर रखा था

कानपुर में 2 अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से दो कारों की डिग्गी में छिपाकर ले जाया जा रहा करीब 219 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि यह खेप ओडिशा से लाई गई थी और चित्रकूट समेत आसपास के जिलों में सप्लाई की जानी थी। अब पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क और इसके सरगना तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर…
9. कानपुर में खुदाई से 80 फीट रोड बंद: KDA वीसी आवास के बाहर 12 दिन से धंसी सड़क, बारिश में शहर की बदहाली उजागर

कानपुर में लगातार बारिश के बीच शहर की सड़कें और सीवर व्यवस्था जवाब देती नजर आ रही हैं। कई इलाकों में सड़कें धंस गई हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा चर्चा मोतीझील में केडीए उपाध्यक्ष के सरकारी आवास के बाहर धंसी सड़क की है, जहां 12 दिन बाद भी मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका है। अशोक नगर की 80 फीट रोड भी कई दिनों से बंद है। पढ़िए पूरी खबर…
10. सिर्फ 10 रुपए के स्पेशल लिफाफे में विदेश भेजें राखी: 10-15 दिन में होगी डिलीवरी, जानिए डाक टिकट और कस्टम पर्ची का पूरा प्रोसेस

रक्षाबंधन पर विदेश में रहने वाले भाइयों को राखी भेजना अब बहनों के लिए आसान हो गया है। भारतीय डाक विभाग ने सिर्फ 10 रुपए में विशेष लिफाफे की सुविधा शुरू की है, जिससे रूस समेत उन देशों में भी राखी भेजी जा सकती है, जहां प्राइवेट कूरियर सेवा उपलब्ध नहीं है। डाक विभाग का दावा है कि सही प्रक्रिया अपनाने पर राखियां 10 से 15 दिन में सुरक्षित भाई तक पहुंच रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…
.