कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: युवती का रेप-मर्डर करने वाले 2 प्रेमी अरेस्ट, भाई के हत्यारोपी का इनकाउंटर; ऑफर से मची भगदड़ - Kanpur News

Published on 17 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur News | Encounter, Sale Stampede & Ganga Flood Updates | VIDEO

कानपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें…16 रुपए में कपड़े खरीदने के ऑफर वाले सेल में भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हुए। चचेरे भाई के हत्यारोपी का एनकाउंटर हुआ। उसके दोनों पैर में गोली लगी।

अयोध्या मार्च पर निकले कांग्रेसी नेता धर्मराज चौहान हिरासत में लिए गए। नाराज कांग्रेसी पुलिस की जीप के आगे लेट गए। शुक्लागंज में गंगा उफनाने से 500 घर डूब गए। महिलाएं बोलीं- घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गलियों में नाव चल रही है।

कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़ें… 1: कपड़ा की 16 रुपए कीमत के ऑफर पर हंगामा-भगदड़: कपड़ा कारोबारी दुकान बंद कर भागा

कानपुर में कपड़ा कारोबारी के अजब-गजब ऑफर के चलते हंगामा हो गया। कारोबारी ने अपने बर्थडे पर 16 मिनट में कोई भी कपड़ा 16 रुपए में देने का ऐलान कर दिया। ऑफर के बाद दुकान पर करीब ढाई हजार लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देख दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पूरी खबर पढ़ें

2: चचेरे भाई की हत्या करने वाले का एनकाउंटर: दोनों पैर में लगी गोली, छिपकर अपने परिवार से मिलने आया था

कानपुर में घर घुसकर वैन चालक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छिपकर शनिवार रात करीब 2 बजे अपने परिवार से मिलने आया था। सूचना पर साढ़ पुलिस ने रमईपुर-जहानाबाद मार्ग पर स्थित कुन्दौली मोड़ के पास चेकिंग शुरू की।बाइक से आते समय जब पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा और फायरिंग शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें

3: गर्भवती युवती की हत्या के आरोपी 2 प्रेमी अरेस्ट: रेप के बाद हत्या की गई, आम के बाग में शव मिला था

कानपुर के घाटमपुर में एक दलित युवती का शव गांव के किनारे स्थित बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने रेप की आशंका जताते हुए स्लाइड बनाई। जबकि गर्भस्थ शिशु का डीएनए भी सुरक्षित किया गया है। दोनों आरोपी प्रेमियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।पूरी खबर पढ़ें

4:अयोध्या मार्च पर निकले कांग्रेसी नेता धर्मराज चौहान हिरासत में, कांग्रेसी पुलिस की जीप के आगे लेटे

कानपुर के रामादेवी चौराहे पर 17 जुलाई को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद रविवार दोपहर 1 बजे आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान चेतना सम्मेलन में सियासी तेवर तल्ख नजर आए। सम्मेलन में क्षत्रिय समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। मंच से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ राजनीतिक अभियान आह्वान किया गया। मौजूद लोगों को महाना को हराने की शपथ भी दिलाई गई।पूरी खबर पढ़ें

5: गंगा उफनाने से 500 घर डूबे: महिलाएं बोलीं- घरों में कैद होने को मजबूर; गलियों में चल रही नाव

गंगा का जलस्तर बढ़ने से कानपुर-उन्नाव के किनारे बसे इलाकों की मुसीबत बढ़ गई है। चंपा खेड़ा, नितुआ, गगनी खेड़ा और मोहम्मदनगर गोताखोर समेत कई इलाकों के 500 से ज्यादा घर बाढ़ के पानी की चपेट में हैं।गलियों में 7 से 8 फुट तक पानी भर गया है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। काम पर जाने से लेकर राशन लाने और बच्चों के स्कूल जाने तक के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।पूरी खबर पढ़ें

6: सुबह से बादल, जोरदार बारिश: अब तक 10 प्रतिशत अधिक बरसात, बदलते मौसम में इंफेक्शन का खतरा

कानपुर में रविवार भोर को तेज बारिश हुई तो उमस भरे मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद अभी भी आसमान में घने बादल छाए हैं और अगले 24 घंटे में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पूरे दिन इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। वहीं IMD के अनुसार 1 जून से अब तक 10 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है।पूरी खबर पढ़ें

7: सड़क नहीं, गड्ढों का बना है जाल: मरीज, दुकानदार और राहगीर सभी परेशान, काकादेव-नमक फैक्ट्री में हादसे

कानपुर की सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए अब परेशानी बन गया है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कहीं सड़क खुदाई के बाद अधूरी पड़ी है तो कहीं मिट्टी, मलबे और जलभराव ने रास्ता मुश्किल कर दिया है। बारिश के बाद इन सड़कों की हालत और खराब हो गई है। काकादेव और नमक फैक्ट्री चौराहे के पास गड्ढों और पानी के बीच से निकल रहे हैं। ई-रिक्शा पलटने से लेकर जाम लग रही है।पूरी खबर पढ़ें

8: घरों के बाहर सड़ता कचरा, बदबू से सांस लेना मुश्किल: वार्ड-2 में स्कूल के रास्ते में कीचड़ और जलभराव

कानपुर के वार्ड-2 गोविंद नगर हरिजन बस्ती के लोगों के मुताबिक, रामलीला पार्क में उच्च प्राथमिक विद्यालय भी है, लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों को परेशानी होती है। पार्क में आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों और लोगों को खतरा बना रहता है। वहीं, लोगों ने पार्क में अपनी गाड़ियां खड़ी कर जगह पर कब्जा कर रखा है।पूरी खबर पढ़ें

9: कार्डियोलॉजी की स्टडी रिपोर्ट, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा

कानपुर में 40 से 45 साल से कम उम्र के युवाओं में हार्ट अटैक (यंग एमआई) के मामलों में डराने वाली बढ़ोतरी देखी जा रही है। लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश शर्मा की अगुवाई में हुई एक ताज़ा रिसर्च में इस सच्चाई का खुलासा हुआ है। पिछले 5 वर्षों में 45 वर्ष से कम उम्र के 150 मरीजों पर अध्ययन की गई है। युवाओं का दिल बुजुर्गों की तरह बीमार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें

10: बिठूर विधानसभा में पूर्व विधायक के सामने 2 दावेदार: सपा नेता आशीष चौबे और बृजेंद्र यादव भी तैयार

कानपुर की बिठूर विधानसभा सीट पर सपा से टिकट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला के बाद अब दो नए नामों ने सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश सचिव आशीष चौबे और सपा नेता बृजेंद्र यादव अलग-अलग गांवों में सभा और चौपाल कर रहे हैं। बृजेंद्र यादव ने बिठूर में कार्यालय खोल दिया है। मुनींद्र शुक्ला ने टिकट को लेकर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निर्भर हैं। पूरी खबर पढ़ें

.