बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: भरत तिवारी एनकाउंटर में हटाए गए SDO को नई जिम्मेदारी, BPSC टीचर का सुसाइड, सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ी - Bihar News

Published on 30 अग॰ 2026

.

आज की सबसे बड़ी खबर भागलपुर से है। भागलपुर में गंगा और कोसी उफान पर है। गंगा में कटाव जारी है। कटाव की वजह से जिले के सबौर में 8 घर गंगा में समा गए। वहीं तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिहार सरकार के मंत्री और महुआ से लोजपा (रामविलास) विधायक संजय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजप्रताप ने दिल्ली के एक होटल में महिला स्टाफ के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए पैसों के लेन-देन के आरोपों को लेकर जांच की मांग की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. नेपाल में बाढ़, भागलपुर में गंगा में समाए 8 घर

नेपाल में बाढ़ के बाद कोसी बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को 1.61 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। वहीं भागलपुर में गंगा और कोसी उफान पर है। गंगा में कटाव जारी है। कटाव की वजह से जिले के सबौर में 8 घर गंगा में समा गए। पूरी खबर पढ़ें

2. मंत्री पर होटल में महिला से बदतमीजी का आरोप

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिहार सरकार के मंत्री और महुआ से लोजपा (रामविलास) विधायक संजय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप ने दिल्ली के एक होटल में महिला स्टाफ के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए पैसों के लेन-देन के आरोपों को लेकर जांच की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें

3. पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 62 राउंड फायरिंग

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। पूरी खबर पढ़ें

4. सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई में एडमिट

पूर्व सांसद और बाहुबली सूरजभान सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई है। सीने में तेज दर्द और दिल में तकलीफ के बाद उन्हें पहले दिल्ली जा जाया गया। उसके बाद उन्हें चेन्नई रेफर किया गया है। करीब एक सप्ताह पहले पटना स्थित आवास पर सूरजभान सिंह को अचानक छाती में तेज दर्द महसूस हुआ था। पूरी खबर पढ़ें

5. लव मैरिज के 3 महीने बाद BPSC टीचर का सुसाइड

BPSC टीचर ने वैशाली में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान यूपी के कानपुर जिले के मसवानपुर गांव की रहनेवाली मधु पाल (27) के रूप में हुई है। मधु पाल वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र के चेहराकलां प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पोसटेड थीं। करीब तीन महीने पहले उन्होंने यूपी के कन्नौज जिले के सरसई गांव निवासी गौरव कुमार पाल से लव मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ें

6. 'मुझे धमकी मिली, जयचंद मेरी हत्या करवाएगा'

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों ‘भोजपुरी बवाल’ शो में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें कई धमकी मिल चुकी है, जयचंद उनकी हत्या करवाएगा।उन्होंने यह भी कहा, ‘राजद में असुरी मानसिकता के लोग आ गए हैं। उन्होंने भाई-भाई में बंटवारा करके दूर किया है। लालू जी के सामने जयचंद पैर पर पैर चढ़ाकर बैठता है। पूरी खबर पढ़ें

7. भरत तिवारी एनकाउंटर में हटाए गए SDO को नई जिम्मेदारी

सम्राट सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। पोस्टिंग के इंतजार में बैठे 44 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर के दौरान जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी रहे संजीत कुमार का भी नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें

8. IGIMS में देर रात गार्ड को बंधक बनाने की कोशिश

पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में शनिवार देर रात हंगामा हुआ। शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एक निजी गार्ड को बंधक बनाने का प्रयास किया। गार्ड ने उन्हें अस्पताल परिसर में शराब पीने से रोका था, जिसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें

9. समय रैना बोले- काम के लिए मुंबई आना,जस्ट बिहारी थिंग्स

कॉमेडियन समय रैना और उनका शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो के एक एपिसोड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर कमेंटबाजी हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। वहीं, बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक विरोध शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ें

10. बिहार के 12 जिले में कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 12 जिलों में कल यानी सोमवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में झमाझम बारिश होगी। वहीं राजधानी पटना में उमस बरकरार रहेगी।