.
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की दो महिला प्रोफेसरों से फ्लैट बुकिंग के नाम पर 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। उधर, ABVP के 20 से अधिक कार्यकर्ता BHU कैंपस में बने विश्वनाथ मंदिर के बाहर शव बनकर जमीन पर लेट गए। वो पिछले 10 दिनों से चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…
1- BHU की दो महिला प्रोफेसर के साथ धोखाधड़ी, फ्लैट दिलाने के नाम पर 30 लाख लिए

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की दो महिला प्रोफेसरों से फ्लैट बुकिंग के नाम पर 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुंदरपुर के बृज एन्क्लेव में फ्लैट बुक कराने के बाद भी कब्जा नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर…
2- ABVP कार्यकर्ता BHU कैंपस में मुर्दा बनकर लेटे, चीफ प्रॉक्टर को हटाने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर को हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को ABVP कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर के बाहर शव बनकर जमीन पर लेट गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर…
3- डॉ. टीके लाहिड़ी थप्पड़ विवाद की CM ऑफिस ने रिपोर्ट मांगी, 2 जांच कमेटियां पूरी नहीं कर पाईं जांच

वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मशहूर कार्डियोथोरेसिक सर्जन और पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से जुड़े थप्पड़ विवाद में नया मोड़ आया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट तलब की है। पढ़ें पूरी खबर…
4- सपा-कांग्रेस के पोस्ट पर 30 मिनट में काउंटर करेगी BJP, विनोद तावड़े बोले-ग्राउंड और फोन पर भी लड़ेंगे चुनाव

यूपी में मिशन 2027 में जुटी भाजपा के लिए विपक्ष की सोशल मीडिया पर सक्रियता चुनौती बन गई है। सोशल मीडिया पर सरकार और नेताओं के खिलाफ आने वाले फोटो, वीडियो और पोस्ट के काउंटर की जिम्मेदारी आईटी सेल को दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
5- सौतेले पिता ने नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर रेप किया, अरेस्ट; किराए के मकान में रहती थी

वाराणसी में सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 1 अक्टूबर की रात पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि सौतेला पिता कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लाया था। पढ़ें पूरी खबर…
6- नक्सली कमांडर बृजेश गंझू की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच के DM ने दिए आदेश, ATS ने मारा था

वाराणसी रामनगर थाना क्षेत्र के पंखा मैदान में ATS के एनकाउंटर में मारे गए नक्सली कमांडर बृजेश गंझू की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के आदेश पर यह जांच कराई जा रही है। जांच की जिम्मेदारी अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
7- लाट भैरव मंदिर के पीछे लगा भड़काऊ पोस्टर, पुलिस ने हटवाए; सीसीटीवी से पहचान की जा रही

वाराणसी के कज्जाकपुरा स्थित श्री लाट भैरव मंदिर के पीछे शुक्रवार को भड़काऊ पोस्टर लगाए जाने से क्षेत्र में हलचल मच गई। पोस्टर पर लिखे संदेश की जानकारी स्थानीय लोगों ने श्री लाट भैरव प्रबंधक समिति को दी। इसके बाद समिति ने आदमपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…
8- पिता से विवाद में बेटे को गोली लगी, दोनों में रिवाल्वर की छीना-झपटी होते समय फायर हुई

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली 32 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह को लगी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
9- दोस्तों की संगत से शुरू हुआ नशा, छिना घर-परिवार, 6 लाख रुपए तक गंवाए

नशा शुरू करते समय किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यही नशा उनसे उनका घर, रिश्ते, पैसा और पहचान तक छीन लेगा। किसी ने दोस्तों के साथ पहली बार नशा किया तो किसी ने प्रेम में मिले धोखे के बाद इसे अपना सहारा बना लिया। शुरुआत में नशा शौक लगा, फिर आदत बनी और धीरे-धीरे जरूरत बन गया। पढ़ें पूरी खबर…
10- बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत; लोहता के अनंतपुर में सर्विस लेन पर हादसा हुआ

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के अनंतपुर में गुरुवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आर्मी ढाबा के सामने सर्विस लेन पर उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर…