वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: .स्वामी नारायणानंद तीर्थ को मिली जान से मारने की धमकी, BHU में युवक को नया जबड़ा मिला - Varanasi News

Published on 9 अग॰ 2026

नमस्कार, वाराणसी की आद (शनिवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में शनिवार की सुबह ज्ञानवापी केस से जुड़ी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सिर पर गंगाजल से भरे कलश रखकर महिलाएं करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का पू

.

काशीधर्म पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें धर्म प्रचार बंद करने की चेतावनी दी और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. वाराणसी में साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या, सो रहे 2 लोगों पर भी हमला

वाराणसी में हमलावरों ने 40 साल के साड़ी कारीगर पप्पू विश्वकर्मा के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। साथ ही दुकान के बाहर सो रहे तीन लोगों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें पान दुकानदार अशोक पासी उर्फ बाबा को भी सिर में गंभीर चोटें आईं। गणेशु कनौजिया को मामूली चोट लगी है। पढ़ें पूरी खबर…

2.ज्ञानवापी केस की महिलाएं बोलीं-वजूखाने में हमारे महादेव हैं, 2km कलश यात्रा निकाली

वाराणसी में शनिवार की सुबह ज्ञानवापी केस से जुड़ी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सिर पर गंगाजल से भरे कलश रखकर महिलाएं करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का पूजन किया और न्यायालय में चल रहे मामले में जीत की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने ‘ज्ञानवापी मुक्त करो’ के नारे भी लगाए। कहा कि वजूखाने में हमारे महादेव हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3.काशी की गंगा में उफान, 84 घाटों का संपर्क टूटा; हर घंटे 2cm बढ़ रहा जलस्तर

काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे 84 घाटों के बीच संपर्क टूट गया है। मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए उपलब्ध जगह भी लगातार कम होती जा रही है। कई घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। इससे एक घाट से दूसरे घाट तक जाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि अभी शहर में बाढ़ की स्थिति विकराल नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ता जलस्तर प्रशासन की चिंता बढ़ा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

4.वाराणसी में 5100 रुद्राक्ष के दानों से सजे अक्षयवट हनुमान

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान जी का सावन के दूसरे शनिवार को विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान को 5100 रुद्राक्ष के दानों से सजाया गया। सुबह 4 बजे मंगला आरती से पहले विधि-विधान से स्नान, सिंदूर और तेल का लेपन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

5. BHU में 35 वर्षीय युवक को नया जबड़ा मिला, एमेलोब्लास्टोमा से 7 साल से पीड़ित था

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओरल एवं मैक्सिलोफेसियल सर्जरी इकाई ने शल्यक्रिया के जरिए 35 वर्षीय युवक को नया जीवन दिया। मरीज के निचले जबड़े में पिछले करीब सात वर्षों से एमेलोब्लास्टोमा नामक ट्यूमर थाॅ कारण उसके चेहरे की बनावट पूरी तरह बदल गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

6. IIT BHU की पीएचडी स्कॉलर से साइबर फ्राड, FIR

वाराणसी में IIT-BHU की PhD स्कॉलर आंचल अग्रहरि साइबर ठगी का शिकार हो गईं। जालसाज ने खुद को SBI क्रेडिट कार्ड का प्रतिनिधि बताया और ऑटो-डेबिट बंद कराने के नाम पर व्हाट्सऐप से एक ऐप डाउनलोड कराया। ऐप इंस्टॉल करते ही मोबाइल की स्क्रीन और कामकाज कुछ देर के लिए ठप हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

7. पुलिस से बोलीं छात्राएं- हमें सेल्फ डिफेंस सिखाइए, वाराणसी में अधिकारियों ने ट्रेनिंग का भरोसा दिया

मिशन शक्ति अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने लल्लापुरा स्थित मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग शुरू कराने की मांग रखी, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण शुरू कराने का भरोसा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

8. अनूप जलोटा और अनुराधा पौडवाल को मिलेगा रामायणी सम्मान समारोह

रामायण रिसर्च काउंसिल की ओर से आयोजित होने वाले रामायणी सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 28 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 19 अगस्त को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में भारतीय अध्ययन केंद्र के सहयोग से किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

9. वाराणसी में छात्रा को छेड़ा, झाड़ी में खींचा, भेजा गया जेल

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ और उसे झाड़ियों में खींचने के आरोप में भदोही के कजरमऊ निवासी किशन यादव को गिरफ्तार किया है। पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर…

10.स्वामी नारायणानंद तीर्थ को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी बोला- तू बहुत बड़ा धर्म प्रचारक बन रहा है

काशीधर्म पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें धर्म प्रचार बंद करने की चेतावनी दी और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पहचान और फोन की लोकेशन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…