Abhishek Sharma Century: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोक दिया है. ये उनके टी-20 आई करियर का चौथा शतक है.
Abhishek Sharma Century: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोक दिया है. ये उनके टी-20 आई करियर का चौथा शतक है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/14/abhishek-sharma-2026-10-14-11-13-28.jpg)
Abhishek Sharma Photograph: (X/BCCI)
Abhishek Sharma Century: न्यूजीलैंड के साथ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने तहलका मचा दिया. कीवी टीम के दिए 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 133 रनों की पार्टनरशिप बनाई. वैभव सूर्यवंशी के 45 रन पर आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने टी-20 आई करियर का चौथा शतक पूरा किया. बता दें, अभिषेक शतक पूरा करने के बाद रुके नहीं और उन्होंने बड़े शॉट्स लगाना जारी रखा. आखिर में वह 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में ठोका शतक
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की. चौके-छक्कों की झड़ी लगाकर अभिषेक ने शतक ठोका और अपने फैंस का दिन बना दिया. अभिषेक ने पहले तो 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया और फिर उन्होंने 35 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 297.36 का रहा.
बता दें, अभिषेक शतक पूरा करने के बाद रुके नहीं और उन्होंने बड़े शॉट्स लगाना जारी रखा. वह 38 गेंद पर 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे.
अभिषेक शर्मा का सेलिब्रेशन हुआ वायरल
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
अभिषेक ने अपना शतक पूरा किया और एक बार फिर अपना अनोखा सेलिब्रेशन किया. उन्होंने अपना हेलमेट उतारा और ग्राउंड पर ही योग वाली मुद्रा में बैठ गए. इस तरह उन्होंने अपने शतक को सेलिब्रेट किया.
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
अभिषेक शर्मा ने मारी रोहित-सूर्या के क्लब में एंट्री
अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अभिषेक का ये चौथा टी-20 आई शतक है. इस मामले में नंबर-1 पर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने अपने टी-20 आई करियर में 5 शतक लगाए थे. तो वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादन ने 4 शतक लगाए हैं.
𝐖𝐄𝐋𝐋𝐈𝐍𝐆𝐓𝐎𝐍 𝐖𝐈𝐓𝐍𝐄𝐒𝐒𝐄𝐃 𝐀 𝐁𝐀𝐓𝐓𝐈𝐍𝐆 𝐁𝐋𝐈𝐓𝐙! 💯
Abhishek Sharma tore into the New Zealand attack with a breathtaking century! 🚀
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.… pic.twitter.com/97QXtzBqIM
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
अभिषेक ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
इस आतिशी पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. अभिषके ने टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 11 शतक लगा दिए हैं, जबकि विराट कोहली के नाम 10 शतक दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं. उन्होंने 22 टी20 शतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6, 4,44,4,4... वैभव और अभिषेक ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, बना डाला पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया छूटा पीछे
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
