राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: 60 दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर, जवान को पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि, नायब तहसीलदार ने सुसाइड किया - Rajasthan News

Published on 4 अग॰ 2026

.

आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन में कार्यकर्ता की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें

1. जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन में कार्यकर्ता की मौत जयपुर में श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। UGC रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रैली निकाली गई थी। पूरी खबर पढ़ें

2. गहलोत बोले- भाजपा विधायक जमीनों पर कब्जा कर रहे जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा-भाजपा विधायक जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। खींवसर (नागौर) विधायक रेवतराम डांगा ने 205 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। वहीं केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने सब्सिड़ी के 90 लाख रुपए उठा लिए। संसद में मुद्दा बनने पर वापस जमा करवाया। पूरी खबर पढ़ें

3. कोटपूतली में गाड़ियां फंसीं-पेड़ टूटे,अजमेर में 2 घंटे हाईवे जाम अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। अजमेर के किशनगढ़ में जलजमाव से नाराज दूरडंद के ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। कोटपूतली शहर में जगह-जगह गाड़ियां फंस गईं। पेड़ टूटने से रास्ते बंद हो गए। पूरी खबर पढ़ें

4. नायब-तहसीलदार ने सुसाइड किया बालोतरा जिले के दूदवा उप तहसील के नायब तहसीलदार मंगलाराम का शव उनके सरकारी क्वार्टर के पास बने पानी के टैंक में मिला। मंगलाराम गुड़ामालानी के रहने वाले थे। सुबह सामने के क्वार्टर में रहने वाली महिला ANM टैंक से पानी भरने आई तो टैंक में शव दिखा। पूरी खबर पढ़ें

5.सेना के हवलदार को पत्नी और बेटे ने मुखाग्नि दी सेना के हवलदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार को पैतृक गांव दर्र बराहना में दयाराम गुर्जर का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान पत्नी और घर की महिलाओं ने जवान की पार्थिव देह को कंधा दिया। श्मशान घाट में पत्नी औरे बेटे ने मुखाग्नि दी। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. ज्वेलरी शोरूम के सामने महिला के गले से चेन तोड़ी अजमेर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। लोगों ने पीछा कर एक बदमाश का पकड़ लिया। दूसरा बदमाश भाग निकला। यह पूरी घटना वैशाली नगर स्थित तनिष्क शोरूम के बाहर की है। पूरी खबर पढ़ें

7.नीमकाथाना में 60 दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर नीमकाथाना के शाहपुरा–चिड़ावा रोड चौड़ीकरण के दौरान सोमवार को शहर की कई बड़ी इमारतों, शोरूम और दुकानों पर बुलडोजर चला। तीन मंजिला इमारत को तोड़ने में दो मशीनों को करीब दो घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। पहले दिन 60 से अधिक दुकानों और मकानों पर कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ें

8. गर्म दाल के भगोने में गिरा 5 साल का बच्चा,मौत बीकानेर में दादा की शोकसभा में आए रिश्तेदारों के लिए बन रही गर्म दाल के भगोने में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय उल्टा दौड़ रहा था। घटना श्रीडूंगरगढ़ के उदरासर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

9. अजमेर- पुलिस को दी बच्चे को मारकर गाड़ने की सूचना अजमेर के बड़गांव के लोगों ने मंगलवार सुबह एक मासूम बच्चे की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई करवाई तो कुत्ते का पिल्ला निकला। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास

10. सीएम सभी लोकसभा सीटों के लिए रविदास रथों को रवाना करेंगे संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर बुधवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए रविदास रथों को रवाना करेंगे। र्यक्रम में 251 संत मौजूद रहेंगे।