हार्पर कॉलिन्स प्रकाशित करेगा सोनिया गांधी की आत्मकथा, 10 नवंबर को रिलीज होगी बुक

Published on 4 सित॰ 2026

हार्पर कॉलिन्स प्रकाशित करेगा सोनिया गांधी की आत्मकथा, 10 नवंबर को रिलीज होगी बुक

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग:ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अब इस किताब को भारत में हर्परकॉलिन्स प्रकाशित करेगा. इससे पहले पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने इस किताब को भारत में छापने से इनकार कर दिया था.

दरअसल, पेंगुइन की तरफ सोनिया गांधी की किताब की पांडुलिपि के कुछ हिस्सों में कुछ बदलाव की मांग की थी. कुछ हिस्सों को हटाने का भी सुझाव दिया था.लेकिन सोनिया गांधी ने किताब में किसी भी तरह के बदलाव करने मना कर दिया था.

HarperCollins India will publish Belonging: A Journey of Love by Sonia Gandhi. The long-awaited memoir will be published in India on 10 November 2026.

One of the most anticipated political memoirs of our time, Belonging is a dramatic and deeply personal story of love, identity, pic.twitter.com/cNWuNRgXXP

— HarperCollins (@HarperCollinsIN) September 4, 2026

अपनी किताब में किसी तरह का संशोधन नहीं चाहती थीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी का कहना था कि यह किताब उनके जीवन की कहानी है. वह इसमें ऐसा कोई संशोधन नहीं चाहती हैं, जिससे तथ्यों या उनके दृष्टिकोण का रूप बिगड़े. इसके बाद उनकी पेंगुइन इंडिया के साथ डील रद्द हो गई. हालांकि, सोनिया गांधी की किताब का इंटरनेशनल संस्करण ‘अल्फ्रेड ए. नॉफ’ प्रकाशित कर रहा है,जो जो पेंगुइन रैंडम हाउस का ही हिस्सा है.

कांग्रेस ने पेंगुइन पर राजनीतिक दबाव के चलते झुकने का आरोप लगाया था

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा इस किताब को छापने से मना करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने इस कदम को राजनीतिक दबाव और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार दिया था. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बयान जारी कर कहा था कि उसपर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं था. उन्होंने केवल उनके सुझाए गए बदलावों को नहीं मानने के कारण अपने हाथ पीछे खींचे थे.

पेंगुइन ने अपने बयान में क्या कहा था?

पेंगुइन ने अपने बयान में कहा था कि तथ्यों की जांच और संपादकीय सुझाव देना किसी भी प्रकाशक की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और वे किताब छापने के इच्छुक थे. हालांकि, उन्होंने गोपनीयता का हवाला देते हुए इसको लेकर अन्य विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया था.

हार्परकॉलिन्स ट्वीट कर किताब के प्रकाशन को लेकर दी जानकारी

हार्परकॉलिन्स ने अपने X में पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट पर लिखा है कि ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग:ए जर्नी ऑफ लव को पब्लिश करेगा. लंबे समय से इंतजार की जा रही यह आत्मकथा भारत में 10 नवंबर 2026 को पब्लिश होगी. हमारे समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली राजनीतिक आत्मकथाओं में से एक प्यार, पहचान, कर्तव्य और अपनापन महसूस करने की एक रोमांचक और बेहद निजी कहानी है. यह भारत की यात्रा को अंदर से देखने का एक अनोखा नजरिया भी पेश करती है.’

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button