वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: लालपुर स्टेडियम विवाद में 250 लोगों पर FIR; छोटे मंदिर डूबे, शिवाला घाट का संपर्क टूटा - Varanasi News

Published on 8 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi News | Lalpur Stadium Controversy FIR & Ganga Flood Alert

वाराणसी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…

पहाड़ों पर बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़कर 62.72 मीटर पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियां और छोटे मंदिर डूब गए हैं। शिवाला घाट का संपर्क टूट गया है। कई इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। उधर, लालपुर स्टेडियम विवाद में 250 लोगों पर FIR की गई।स

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1- गंगा-वरुणा का जलस्तर बढ़ने से छोटे-छोटे मंदिर पानी में डूबे, शिवाला घाट का संपर्क टूटा

पहाड़ों पर बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़कर 62.72 मीटर पहुंच गया। कई घाटों की सीढ़ियां और छोटे मंदिर डूब गए हैं। शिवाला घाट का संपर्क टूट गया है, जबकि वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…

2- बच्ची बोली-हर जुमा अंकल प्राइवेट पार्ट टच करते हैं, चॉकलेट दिखाकर घर बुलाते और छेड़छाड़ करते हैं

जैतपुरा क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले का युवक चॉकलेट का लालच देकर गलत हरकत करता था और जान से मारने की धमकी देता था। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

3- मासूम से दुष्कर्म में चाचा को 20 साल का कारावास, 5 साल पहले ऑटों में की थी दरिंदगी

चार साल की भतीजी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पाक्सो अदालत ने दोषी चाचा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। वारदात के समय आरोपी नाबालिग था, लेकिन अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर उसे दोषी करार दिया। पूरी खबर पढ़ें…

4- लालपुर स्टेडियम विवाद में 250 पर FIR, हॉस्टल में तोड़फोड़ व छात्रों से मारपीट का मामला

वाराणसी डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, लालपुर में खिलाड़ियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा स्टेडियम के चौकीदार छविनाथ दुबे की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 250 अज्ञात पर FIR लिखी है। जिनकी तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

5- 40 फीट गहरे गड्ढे में समाए दो मकानों के हिस्से, अपार्टमेंट की खोदाई के दौरान हादसा

वाराणसी के सुसवाही में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के 40 फीट गहरे बेसमेंट के गड्ढे में दो मकानों के हिस्से धंस गए। बारिश के बीच हुए हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

6- वाराणसी में फ्लाईओवर की 4 लाख की केबल चोरी से एक किमी हिस्से की लाइटें बंद, FIR दर्ज

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर से करीब चार लाख रुपये कीमत की इलेक्ट्रिक और ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी हो गई। घटना के बाद करीब एक किलोमीटर हिस्से की स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

7- वाराणसी की प्रसिद्ध रामलीला में 25 साल बाद टूटी परंपरा, चयन के बाद बदलना पड़ा सीता का पात्र

प्रसिद्ध रामनगर रामलीला में चयनित कलाकार को न बदलने की परंपरा 25 साल बाद टूट गई है। इस बार सीता का पात्र बदलना पड़ा है। चयनित रुद्र उपाध्याय के व्यक्तिगत कारणों से पीछे हटने पर अब महमूरगंज निवासी देव पांडेय को यह भूमिका सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

8- प्रेम-प्रसंग में छोटे भाई पर तेजाब डाला, फोन हैक किया; चाचा का बेटा गिरफ्तार

वाराणसी के बीरभानपुर में छोटे भाई पर तेजाब फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला है। 16 जुलाई को घर के बाहर सो रहे युवक पर तेजाब डाला गया था। वह गंभीर रूप से झुलसा है और उसकी प्लास्टिक सर्जरी चल रही है। पूरी खबर पढ़ें…

9- सलमान ने सन्नी बनकर रचाई शादी, धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने पर खुला राज

वाराणसी के सिगरा में युवती से धार्मिक पहचान छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को 'सन्नी' बताकर विवाह किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर बनाएं…

10- कामिल-फाजिल के शिक्षकों की जांच पर स्टे, दीवान साहबेजमान बोले- सरकारों की नियत ठीक नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कामिल-फाजिल डिग्रीधारी मदरसा शिक्षकों की जांच पर अंतरिम रोक लगा दी है। मानवाधिकार आयोग की नोटिस के बाद यूपी सरकार ने जांच शुरू की थी। कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी के मदरसा शिक्षकों ने खुशी जताते हुए बैठक कर फैसले का स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें…

.