शुभमन गिल की इच्छा होगी पूरी! 10 साल बाद फिर लौटेगा वनडे का पुराना रोमांच

Published on 9 अग॰ 2026

शुभमन गिल की इच्छा होगी पूरी! 10 साल बाद फिर लौटेगा वनडे का पुराना रोमांच

10 साल बाद फिर लौटेगा वनडे का पुराना रोमांच. (फोटो- PTI)

Odi Tri Series: इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट को और रोमांचक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा सकता है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के CEO रिचर्ड गोल्ड ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 12 से 18 महीनों में ट्राई वनडे सीरीज की वापसी हो सकती है. हाल ही में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन टीमों वाली सीरीज को फिर से शुरू करने की इच्छा जताई थी. अब ईसीबी की ओर से आए इस बयान ने क्रिकेट फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.

भारत ने सालों पहले खेली थी ODI ट्राई सीरीज

भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी बड़ी वनडे ट्राई-सीरीज साल 2015 की शुरुआत में खेली गई थी. इसके बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर से यह धीरे-धीरे गायब हो गई और इसकी जगह बाइलेटरल सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट्स ने ले ली. हालांकि, रिचर्ड गोल्ड ने साफ किया कि ट्राई-सीरीज का कॉन्सेप्ट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. ईसीबी और बीसीसीआई जैसे बड़े क्रिकेट बोर्ड भविष्य के कैलेंडर को लेकर मिलकर काम कर रहे हैं. भारतीय टीम का कमर्शियल मूल्य और उनकी किसी भी सीरीज में फैंस की जबरदस्त दिलचस्पी को देखते हुए यह कदम दोनों बोर्ड्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

शुभमन गिल की इस सोच को क्रिकेट के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है. अगर यह योजना साकार होती है, तो भारतीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट्स से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए एक शानदार मंच मिलेगा. जहां वो एक नहीं दो बड़ी टीमों से एक साथ खेल पाएगी.

बाइलेटरल सीरीज की तुलना में ट्राई-सीरीज क्यों है बेहतर?

ट्राई-सीरीज के हर मैच में पॉइंट्स टेबल का सीधा असर होता है, जिससे हर मुकाबला अहम बन जाता है. सीरीज का अंत सिर्फ मैचों के नतीजों पर नहीं, बल्कि एक फाइनल मैच से होता है, जो इसे और रोमांचक बनाता है. अलग-अलग देशों के खिलाफ खेलने से टीमों को अपने कॉम्बिनेशन आजमाने और युवा खिलाड़ियों को परखने का अच्छा मौका मिलता है. वहीं, बाइलेटरल सीरीज में इन सब रोमांच की कमी होती है.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button