दिल्ली के उस्मानपुर में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से दंपति की मौत, बाल-बाल बचा 10 साल का बेटा - Haribhoomi

Published on 3 अग॰ 2026

Usmanpur Roof Collapsed: दिल्ली के उस्मानपुर में मकान की छत गिरने से दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Usmanpur Roof Collapsed

उस्मानपुर में मकान की छत गिरने से दंपति की मौत।

  • Published: 03 Aug 2026, 11:00 AM IST
  • Last Updated: 03 Aug 2026, 11:00 AM IST

Usmanpur Roof Collapsed: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक मकान की छत अचानक से गिर गई, जिसकी वजह से मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं 10 साल का बेटा बाल-बाल बच गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान 32 साल के टिंकू और उनकी 30 साल की पत्नी उर्मिला के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दंपति अपने 10 साल के बेटे आकाश के साथ उस्मानपुर के जेपी नगर में किराए के मकान में रह रहे थे।

परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि हादसे से पहले आकाश महज दो मिनट पहले ही कमरे से बाहर निकल गया था, लेकिन कमरे में उसके माता-पिता मौजूद थे। अचानक से मकान की छत गिर गई, जिसके चलते दंपति मलबे में दब गया। 

#WATCH | Delhi | A roof of the house collapsed in JP Nagar, Gonda area, in Jaiprakash Nagar of North-East Delhi, Usmanpur. Further details awaited. pic.twitter.com/Oly7hODfiS

— ANI (@ANI) August 2, 2026

20 सास पुरानी थी छत

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद दोनों घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस मकान की छत गिरी वह करीब 20 वर्ष पुराना था।

पुलिस जांच में जुटी

संभावना जताई जा रही है कि लगातार हो रही बारिश के कारण छत पर पानी और मलबा जमा हो गया, जिससे उसकी मजबूती कमजोर पड़ गई और छत अचानक भरभराकर गिर गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा केवल जर्जर मकान की वजह से हुआ या इसमें किसी तरह की लापरवाही भी शामिल थी।