Jul 31, 2026 08:21 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
हुवावे के नए टैबलेट में 2456×1600 पिक्सेल रेजॉल्यूशन वाली 11.5-इंच की 2.5K फुलव्यू टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है। यह 120Hz तक के स्मार्ट रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक पहुंचती है।

इसमें 10,100 mAh की बैटरी है, जो 14 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करती है और इसमें 40W हुवावे सुपरचार्ज का सपोर्ट भी है।
टैबलेट खरीदने का प्लान है, तो हुवावे का नया मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। HUAWEI ने भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट, MATEPAD 11.5 (2026) लॉन्च किया है। कंपनी ने इस मिड-रेंड टैबलेट को प्रोडक्टिविटी, नोट-टेकिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया है। इस टैबलेट में पेपर जैसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, PC-लेवल मल्टीटास्किंग और तगड़ी बैटरी है, जिसे एक स्लिम मैटेलिक बॉडी में पैक किया गया है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए एक नजर डालते हैं…
सम्बंधित सुझाव
कीमत और पहली सेल
HUAWEI MatePad 11.5 (2026) की कीमत 43,999 रुपये है और यह 7 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
11.5 इंच डिस्प्ले, आंखों के लिए सेफ
हुवावे के नए टैबलेट में 2456×1600 पिक्सेल रेजॉल्यूशन वाली 11.5-इंच की 2.5K फुलव्यू टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है। यह 120Hz तक के स्मार्ट रिफ्रेश रेट (60/90/120Hz डायनामिक स्विचिंग) को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक पहुंचती है। इसमें नैनो-लेवल एचिंग टेक्नोलॉजी और एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग्स का इस्तेमाल किया गया है, जो 99% तक लाइट इंटरफेरेंस को खत्म करने और स्क्रीन रिफ्लेक्शन को 60% तक कम करने के लिए डिजाइन की गई हैं। यह डिस्प्ले आंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट (हार्डवेयर सॉल्यूशन), फ्लिकर फ्री और सर्कुलर पोलराइजेशन सर्टिफिकेशन के साथ-साथ SGS लो विज़ुअल फटीग 2.0 परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड्स से लैस है।
स्लिम और लाइटवेट
टैब लगभग 515 ग्राम वजनी है और इसका साइज 262.63x177.53x6.1 एमएम है यानी टैब सिर्फ 6.1 एमएम पतला है। इसका प्रीमियम ऑल-मेटल यूनिबॉडी डिजाइन पिछली मॉडल की तुलना में ज्यादा मजबूत है। कंपनी ने इसे स्पेस ग्रे और वॉयलेट कलर्स में लॉन्च किया है।
सम्बंधित सुझाव
पावरफुल प्रोसेसर, बैटरी भी तगड़ी
इसमें ऑक्टा-कोर किरिन T82B चिपसेट लगा है। इसमें एक अपग्रेडेड अल्ट्रा-कंडक्टिव कूलिंग सिस्टम है, जो लगातार काम करने के दौरान थर्मल थ्रॉटलिंग को मैनेज करने के लिए 67% बड़ी ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 10,100 mAh की बैटरी है, जो 14 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करती है और इसमें 40W हुवावे सुपरचार्ज का सपोर्ट भी है।
ढेर सारे काम के फीचर्स भी
यह टैब हार्मनीओएस 4.3 पर चलता है, जिसमें क्रॉस-डिवाइस फाइल शेयरिंग और फ्लोटिंग विंडो मल्टी-विंडो मैनेजमेंट के लिए सुपरहब जैसी सॉफ्टवेयर प्रोडक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। इसमें डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और डेस्कटॉप-स्टाइल ऑफिस टाक्स को सुविधाजनक बनाने के लिए पीसी-लेवल WPS ऑफिस प्री-इंस्टॉल आता है। दमदार साउंड के लिए इसमें हुवावे हिस्टेन 9.0 पावर्ड क्वाड-स्पीकर सिस्टम है। इसमें डुअल-माइक्रोफोन सेटअप, वाई-फाई 6 (2.4GHz और 5GHz, 2×2 MIMO) और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट शामिल है। इसमें 13 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है।
