राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी को 1-1 वोट मिले; सीकर में कैंडिडेट्स के समर्थकों ने फेंके पत्थर; बेटे-बेटी को जहर देकर सुसाइड किया - Rajasthan News

Published on 14 सित॰ 2026

.

आज की सबसे बड़ी खबर राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के नतीजों से जुड़ी है। नगर निगम पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें

1. जयपुर समेत 4 निगमों में भाजपा बनाएगी मेयर, बीकानेर में कांग्रेस को बहुमत राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए सोमवार को मतगणना हुई। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। पाली और अजमेर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अलवर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जोधपुर में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। भरतपुर में निर्दलीय आगे हैं। पूरी खबर पढ़ें

2. सीकर में कांग्रेस को बहुमत, वसुंधरा के गढ़ झालावाड़ में भी जीती राजस्थान में 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिका के चुनाव की सोमवार को मतगणना हुई। सीकर में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में भी कांग्रेस का बोर्ड बना है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने चौंकाया है। यहां 60 वार्डों में से 31 वार्ड जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। पूरी खबर पढ़ें

3. जयपुर में ATM पर बैंक कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर 42 लाख लूटे जयपुर में सोमवार सुबह अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के ATM बूथ पर 42 लाख रुपए की लूट हो गई। बैंककर्मियों ने ATM बूथ में लगी डिपोजिट मशीन से रुपए निकाले थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश हेलमेट लगाकर आए और पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें

4. जयपुर में पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल चुनाव हारीं जयपुर नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल चुनाव हार गई हैं। वार्ड नंबर 110 में ज्योति खंडेलवाल को कांग्रेस की सुनीता मेठी ने हराया। पूर्व मेयर को अपने बूथ पर भी हार मिली है। पूरी खबर पढ़ें

5. पिता ने बेटे-बेटी को जहर देकर किया सुसाइड अलवर में पिता ने बेटी-बेटे को जहर दे दिया और उसके बाद खुद ने भी जहर खा लिया। पिता मोहित (35) और बेटे विवान (6) की मौत हो गई। वहीं साढ़े 3 साल की बेटी कृषा की हालत गंभीर है। घटना सदर पुलिस थाना इलाके में ‘अपना घर शालीमार’ रेजिडेंशियल सोसायटी में रविवार देर रात हुई। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. सीकर में कांग्रेस-निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, पत्थर फेंके सीकर नगर परिषद में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद वार्ड-17 में विवाद हो गया। यहां पर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें

7. बड़ी बेटी पर शक करता था 4 हत्या करने वाला पिता जयपुर में तीन बेटियों और पत्नी की हत्या का आरोपी राहुल झा (45) पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पत्नी और बड़ी बेटी की हत्या करना चाहता था। उसको शक था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है और वह घर आता है। पत्नी बेटी का पक्ष लेती थी। पूरी खबर पढ़ें

8. जयपुर में बदला मौसम, तेज बारिश हुई जयपुर में सोमवार दोपहर करीब 10 मिनट के लिए तेज बारिश हुई। राजस्थान में मंगलवार को 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर 16 सितंबर तक रहने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

9. भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को 1-1 वोट मिला डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका के वार्ड-13 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद को सिर्फ एक वोट मिला। नागौर जिले की रियांबड़ी नगर पालिका के वार्ड-15 में कांग्रेस प्रत्याशी मजीद मोहम्मद को सिर्फ 1 वोट मिला। इस वार्ड में कुल 291 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार चौहान ने 208 वोट हासिल कर 136 मतों से जीत दर्ज की।

कल क्या होगा खास

10. जैन धर्म का भगवती संवत्सरी महापर्व 15 सितंबर को जैन धर्म का पवित्र पर्व भगवती संवत्सरी महापर्व मनाया जाएगा। यह पर्युषण महापर्व का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे से 'मिच्छामी दुक्कड़म्' कहते हैं।