Flipkart Freedom Sale 2026 में Motorola के AI फीचर्स, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, IP68/IP69 रेटिंग वाले कई दमदार 5G स्मार्टफोन भारी छूट पर उपलब्ध होंगे। जानें कौन-सा Motorola फोन कितने में मिलेगा।

1/8![]()
Motorola Smartphones at Big Discount in Flipkart Freedom Sale
Flipkart Freedom Sale 2026 में Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। सेल की शुरुआत 8 अगस्त 2026 से होगी और कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले ही कई स्मार्टफोन्स की नई कीमतों का खुलासा कर दिया है। सेल में मोटोरोला के फोन्स पर 10,000 रुपए तक की छूट मिल रही है।

2/8![]()
फ्लिपकार्ट सेल में इन फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका
सेल में बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के Motorola स्मार्टफोन शामिल हैं। Moto G37 Power, Moto G77 Power, Motorola Edge 70, Edge 60 Pro और Motorola Razr Fold जैसे स्मार्टफोन हजारों रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा।

3/8![]()
1. Motorola Razr Fold
Flipkart Freedom Sale में Motorola Razr Fold सबसे बड़ी डील बनकर सामने आया है। इसकी कीमत सेल में ₹1,49,999 से घटकर ₹1,39,999 हो जाएगी। यानी ग्राहकों को ₹10,000 की सीधी बचत मिलेगी। इस फोल्डेबल फोन में 6.9-इंच LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले, 3.6-इंच कवर स्क्रीन, डुअल 50MP कैमरा, 4,700mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

4/8![]()
2. Motorola Signature
Motorola Signature की कीमत सेल में ₹57,499 से घटकर ₹52,499 हो जाएगी। यानी इस फोन पर ₹5,000 का डिस्काउंट मिलेगा। यह Motorola का प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें OLED डिस्प्ले, हाई-रिजॉल्यूशन वाले 4 50MP कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।

5/8![]()
3. Motorola Edge 60 Pro
Motorola Edge 60 Pro को 33,999 रुपए में लॉन्च किया गया है सेल में 28,999 रुपए में बेचा जाएगा हो जाएगी। यानी ग्राहक ₹5,000 बचा सकेंगे। फोन में 6.7-इंच Quad Curved pOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 50MP Sony LYTIA OIS कैमरा, 6000mAh बैटरी और 90W TurboPower चार्जिंग मिलती है।

6/8![]()
4. Moto G37 Power
Flipkart Freedom Sale 2026 में Moto G37 Power को 13,999 रुपए में बेचा जाएगा। यानी ग्राहकों को सीधे 6000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। फोन मिलिट्री स्टैंडर्ड (MIL-STD-810H) सर्टिफाइड ड्यूरेबिलिटी और वीगन लेदर बैक फिनिश के साथ आता है। क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

7/8![]()
5. Motorola Edge 70
Motorola Edge 70 की कीमत भी Freedom Sale में कम कर दी गई है। इसका रेगुलर प्राइस ₹34,999 है, जबकि सेल में इसे ₹27,999 में खरीदा जा सकेगा। यानी इस पर ₹6,000 का डिस्काउंट मिलेगा। फोन में 6.7-इंच 1.5K pOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP Sony OIS कैमरा 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती भी इसकी खासियत है।

8/8![]()
6. Moto G37
अगर आप कम बजट में Motorola का नया फोन खरीदना चाहते हैं तो Moto G37 पर भी अच्छा ऑफर मिलेगा। इसकी कीमत ₹15,999 से घटकर ₹13,999 हो जाएगी। यानी ₹2,000 की छूट मिलेगी। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 5G सपोर्ट, 50MP AI कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola kaam ki baat
Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹10,000 तक सस्ते हुए Motorola के 50MP सेल्फी कैमरा, 7000mAh बैटरी, AI फीचर वाले 6 मिलिट्री-ग्रेड Phones; 7 अगस्त से Sale