10,000 mAh बैटरी वाला Redmi का फोन होगा लॉन्च, 185Hz की डिस्प्ले और Snapdragon का प्रोसेसर भी - redmi k100 with 10000mah battery tipped to launch by october end

Published on 13 अक्टू॰ 2026

Redmi K100 जल्द होगा लॉन्च 10000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ

Redmi K100 जल्द होगा लॉन्च 10000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi K100 Pro और K100 Pro Max चीन में लॉन्च हो चुके हैं। इस सीरीज का स्टेंडर्ड Redmi K100 अब तक कंपनी ने लॉन्च नहीं किया है। अब खबर है कि कंपनी इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह फोन साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। रेडमी के इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है।

Redmi K100 लॉन्च टाइमलाइन

टिपस्टर Smart Pikachu के हवाले से Gizmochina ने Redmi के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी है। अपकमिंग Redmi K100 स्मार्टफोन को अक्टूबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर के मुताबिक, इस फोन को स्नेपड्रेगन डुअल चिप परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और अल्ट्रा-हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बोस ट्यून ऑडियो के साथ रिलीज किया जा सकता है। Redmi ने फिलहाल अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेटा और दूसरी डिटेल्स के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है।

Redmi K100 संभावित स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Redmi K100 स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर Digital Chat Station ने अगस्त कुछ जानकारी शेयर की है। टिपस्टर के मुताबिक यह फोन बड़ी और फ्लैट डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। डिस्प्ले साइज की बात करें तो संभव है कि यह 6.8 से 6.9 इंच के बीच हो सकता है। इस डिस्प्ले को 185Hz तक की अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। रेडमी का अपकमिंग स्मार्टफोन 10,000mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है।

Redmi K100 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि क्वालकॉम के 2024 में रिलीज हुए Snapdragon 8 Elite चिप के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कंपनी डेडिकेटेड डिस्प्ले चिप भी ऑफर कर सकती है। रेडमी के इस फोन में डुअल स्पीकर, लार्ज लीनियर वाइब्रेशन मोटर, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।

अपकमिंग Redmi K100 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे K100 Pro से नीचे प्लेस किया जा सकता है। प्रो वेरिएंट को कंपनी ने चीन में 3,699 युआन (करीब 52,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया था। संभव है रेमडी इस सीरीज के स्टेंडर्ड वेरिएंट को 40,000 रुपये की रेंज में लॉन्च कर सकता है।