बिक्री में नंबर-1 बनी पंच, ब्रेजा के टक्कर वाली यह SUV, ₹6 लाख है कीमत; 20 KM है माइलेज

Published on 13 सित॰ 2026

Sep 13, 2026 10:15 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

दिग्गज कार निर्माता निसान ने अगस्त, 2026 की मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। इस दौरान निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया।

nissan model-wise sales august 2026 magnite tekton gravite

निसान मॉडल-वाइज बिक्री अगस्त 2026

Nissan Tekton

केवल

₹13,800/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

दिग्गज कार निर्माता निसान ने अगस्त, 2026 की मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। इस दौरान निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया। मैग्नाइट ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,495 यूनिट्स कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 1,384 यूनिट था। इस तरह कंपनी के पोर्टफोलियो में मैग्नाइट ने एक बार फिर टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। आइए जानते हैं इस दौरान हुए निसान के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

Renault Kiger

₹ 5.81 - 10.35 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

टेक्टॉन की बिक्री में आई गिरावट

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) रही। नए मॉडल के तौर पर शामिल हुई ग्रेवाइट ने अगस्त 2026 में कुल 1,440 यूनिट्स कार की बिक्री की। वहीं, बीते जुलाई महीने में 1,670 यूनिट्स के साथ टॉप पर रही नई एसयूवी निसान टेक्टॉन (Nissan Tekton) की बिक्री अगस्त में 71 पर्सेंट घटकर महज 491 यूनिट्स पर रह गई और। कुल मिलाकर निसान ने अगस्त 2026 में 148 पर्सेंट की सालाना बढ़त के साथ कुल 3,426 यूनिट्स बेचीं।

हाई-टेक केबिन से लैस है मैग्नाइट

निसान मैग्नाइट के एक्सटीरियर और इंटीरियर को काफी मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में बोल्ड ग्रिल, एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल, स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स और 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे सड़कों पर एक मस्कुलर रोड प्रेजेंस देते हैं। केबिन की बात करें तो इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

मिलता है शानदार माइलेज

निसान मैग्नाइट में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 72bhp की पावर और 96Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा अधिक पावरफुल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100bhp की पावर और 160Nm तक का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल, AMT और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मौजूद हैं। निसान मैग्नाइट का पेट्रोल वैरिएंट लगभग 17.4 किमी/लीटर से लेकर 20.0 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज देता है।

इतनी है कार की कीमत

सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। भारत में निसान मैग्नाइट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.00 लाख रुपये से शुरू होकर 11.50 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय मार्केट में इस सब-4 मीटर एसयूवी का सीधा मुकाबला टाटा पंच, रेनॉल्ट काइगर, मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियों से होता है।