
एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी
Sushmita Mukherjee On Working In C Grade Movies: हिंदी सिनेमा और टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने अपनी जिंदगी के उस बुरे दौर को याद किया है, जब वो और उनके पति आर्थिक संकट से जूझ रहे थे. उनपर 1 करोड़ रुपये का कर्ज था. वो समय उनके लिए काफी मुश्किलों भरा था. सुष्मिता को सी-ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा था. उन्हें आज भी उन फिल्मों को लेकर अच्छा नहीं लगता है.
सुष्मिता मुखर्जी ने अपने करियर में अजय देवगन की ‘गोलमाल’, शाहरुख खान की ‘किंग अंकल’ समेत और भी कई बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि, उन्होंने कुछ सी-ग्रेड फिल्में भी की हैं. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “किसी ने मुझसे पूछा कि मैम आपने बुरी फिल्मों में क्यों काम किया. मुझे काफी धक्का लगा. अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में सोचना और ये कहना काफी डिस्टर्बिंग है कि मैंने सी-ग्रेड फिल्मों में काम क्यों किया, जो फिल्में महिलाओं का अपमान करती थीं.”
प्रोडक्शन कंपनी डूब गई थी
उन्होंने आगे कहा, “पोर्नोग्राफी नहीं, वो बस बुरी फिल्में थीं, गलत चुनाव था. तो मैंने ऐसा किया, और क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी? हां, बिल्कुल मैंने अपनी आत्मा बेच दी थी. मुझे इस बारे में तब भी अच्छा नहीं लगा था और अब भी मुझे इसके बारे में अच्छा नहीं लगता है, लेकिन ये मेरी मजबूरी थी.”
सुष्मिता मुखर्जी बोलीं, “अगर मैं आपको अपनी जिंगी की चीजों को बताऊं तो 2002 में मेरे और मेरे पति की प्रोडक्शन कंपनी डूब गई थी. 1 करोड़ का कर्ज था. उस समय नया दौर आया था टेक्नोलॉजी का और हमें कुछ नहीं पता था टेक्नोलॉजी का, तो हमलोग डूब गए. वो बहुत बुरा दौर था. रिकवरी वाले आते थे, गालियां देते थे. तो मजबूत होकर मैंने काम करना शुरू कर दिया था. जितने पैसे आते थे, उसको लेकर बस यही था कि पहले कर्ज लौटाना है. मुझे और पति ने तीन चार साल खूब काम करके वो कर्ज खत्म किया.”
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर और विकी कौशल की लव एंड वॉर में दीपिका पादुकोण? फिर चर्चा में ये बड़ा कैमियो
अब प्रभास की फौजी को मिलकर टक्कर देंगे अजय देवगन-अक्षय कुमार! दिसंबर में रिलीज होगी गोलमाल 5?
सुष्मिता मुखर्जी की डेब्यू फिल्म
सुष्मिता मुखर्जी ने कहा कि उनके पास उस समय और कोई चारा नहीं था. ऐसे में उन्हें सी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा. बहरहाल, वो लगभग चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1987 में आई फिल्म ‘ये वो मंजिल तो नहीं’ से की थी. आज भी वो लगातार फिल्में और वेब सीरीज में काम कर रही हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म साल 2023 में आई विकी कौशल की ‘जरा हटके जरा बचके’ है. वहीं इसी साल वो ‘हैलो हम बोल रहे हैं’ सीरीज में भी दिखी हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More