Jul 24, 2026 04:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Cooking Tips: क्या आपको पता है मार्केट जैसी मुरमुरे आप घर पर भी बना सकते हैं, वो भी कच्चे चावल से। जी हां, कुकर में ये काम फटाफट हो जाएगा और इतने क्रंची और नमकीन मुरमुरे बनेंगे कि खा कर मजा आ जाएगा।

कुकर में बनाएं मार्केट जैसे मुरमुरे
कुछ हल्का-फुल्का, टेस्टी और हेल्दी खाना हो, तो मुरमुरे एक परफेक्ट स्नैक हैं। घर में मुरमुरे रखे हों तो फटाफट से भेलपुरी, चाट या नमकीन मिलाकर बढ़िया सा स्नैक तैयार हो जाता है। बहुत से लोग बाजार से मुरमुरे खरीद कर लाते हैं, जबकि इन्हें घर पर बनाना भी बड़ा ही आसान है। घर पर बने मुरमुरे ज्यादा फ्रेश और क्रंची बनते हैं और खाने में तो लाजवाब लगते ही हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कच्चे चावल लेने हैं और आप प्रेशर कुकर में फटाफट से मुरमुरे बनाकर तैयार कर लेंगे। तरीका बहुत ही सिंपल है और इससे मुरमुरे भी काफी कुरकुरे और स्वादिष्ट बनते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कुकर में मुरमुरे बनाने की स्टेप बाय स्टेप विधि जानते हैं।
घर पर प्रेशर कुकर में मुरमुरे कैसे बनाएं?
सबसे पहले चुनें सही चावल
घर पर ही अगर आप कच्चे चावल से मुरमुरे बना रहे हैं, तो इसके लिए सही चावल चुनना सबसे जरूरी है। मुरमुरे के लिए साधारण चावल की जगह पारबॉयल्ड राइस लें। ये हल्के पीले, थोड़े ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) और सामान्य चावल की तुलना में थोड़े मोटे दाने के होते हैं। इन्हीं चावलों से मुरमुरे अच्छी तरह फूलते हैं और ज्यादा क्रंची बनते हैं। इसके साथ ही चावल थोड़ा पुराना होना चाहिए, इससे मुरमुरे खिले-खिले बनते हैं।
चावलों में मिक्स करें ये 2 चीजें
एक बाउल में चावल लें और उनमें एक चम्मच नमक और एक-दो चम्मच ही पानी एड करें और अच्छे से मिक्स कर दें। सारे चावलों को अच्छी तरह कोट करने के बाद एक थाली या साफ कपड़े पर फैलाकर बिछा दें और सूखने के लिए रख दें। आप इन्हें धूप में या पंखे के नीच सूखने के लिए रख सकते हैं। 10-15 मिनट में ये अच्छे से ड्राई हो जाते हैं।
काम की टिप- अगर आपके चावल ठीक से सूखे नहीं हैं, तो आप कढ़ाही में इन्हें हल्का सा ड्राई रोस्ट भी कर सकते हैं। इनकी सारी नमी निकल जाएगी।
कुकर में नमक को गर्म कर लें
एक चौड़े मुंह वाला प्रेशर कुकर या कड़ाही लें, फिर इसमें सादा नमक डालकर गर्म होने दें। थोड़ी देर बर्तन को ढक्कन से ढक देंगे, तो नमक पूरी तरह गर्म हो जाएगा। अब थोड़े से चावल डालकर लगतार चलाते रहें, चावल फूलकर मुरमुरे बनने लगेंगे। आपको इस दौरान चटकने की आवाज भी आने लगेगी। गैस की फ्लेम लो रखें ताकि ये जलें ना। फिर मुरमुरे फूलने पर इन्हें तुरंत निकालकर किसी छलनी में डालें और नमक छान लें।
काम की टिप- एक साथ बहुत सारे चावल कढ़ाही में ना डालें। इससे मुरमुरे ठीक से फूलेंगे नहीं और जलने का खतरा भी रहेगा। हमेशा छोटी-छोटी बैच में इन्हें बनाकर तैयार करें।
(Images Credit- @Sangita Ray Kitchen_You Tube)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
