Aug 24, 2026 11:11 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
Sonu Nigam Songs: सोनू निगम की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। नए गानों के साथ-साथ उनके पुराने और आइकॉनिक गाने भी लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

सोनू निगम के यूट्यूब चैनल के व्यूज
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यूट्यूब चार्ट्स के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 28 दिनों यानी 26 जुलाई से 22 अगस्त 2026 के बीच सोनू निगम के गानों को दुनियाभर में 631 मिलियन यानी 63.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह आंकड़ा बताता है कि सोनू निगम की आवाज आज भी अलग-अलग उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। खास बात यह है कि इन व्यूज में केवल नए गाने ही शामिल नहीं हैं, बल्कि कई ऐसे पुराने गाने भी हैं, जिन्हें रिलीज हुए लंबा वक्त बीत चुका है।
'बोले चूड़ियां' बना नंबर 1 गाना
सोनू निगम के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों की लिस्ट में 'कभी खुशी कभी गम' का आइकॉनिक गाना 'बोले चूड़ियां' सबसे ऊपर है। यह गाना आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। यूट्यूब चार्ट्स के मुताबिक, 'बोले चूड़ियां' को अकेले 15.1 मिलियन यानी करीब 1.51 करोड़ व्यूज मिले हैं। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' साल 2001 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
यूट्यूब चार्ट्स पर सोनू निगम के टॉप गाने
यूट्यूब पर सोनू निगम के लोकप्रिय गानों की लिस्ट में कई अलग-अलग दौर के गाने शामिल हैं। इनमें रोमांटिक गानों से लेकर देशभक्ति और पार्टी सॉन्ग तक शामिल हैं।
1. बोले चूड़ियां: 15.1 मिलियन व्यूज
2. गोरे तन से सरकता जाए: 11.3 मिलियन व्यूज
3. दीवाना है ये मन: 11.2 मिलियन व्यूज
4. वो हो तुम: 9.42 मिलियन व्यूज
5. परदेसिया: 8.53 मिलियन व्यूज
6. सब कुछ भुला दिया: 8.35 मिलियन व्यूज
7. मिट्टी के बेटे (लाइव): 8.34 मिलियन व्यूज
8. घर कब आओगे: 8.32 मिलियन व्यूज
9. अंखियां से गोली मारे: 8.31 मिलियन व्यूज
इन आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि सोनू निगम के गानों की लोकप्रियता किसी एक दौर या एक तरह के संगीत तक सीमित नहीं है। उनके रोमांटिक गाने जहां आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं, वहीं 'घर कब आओगे' और 'मिट्टी के बेटे' जैसे गाने उनकी आवाज के अलग-अलग रंग दिखाते हैं।
किन शहरों में सबसे ज्यादा सुने गए सोनू निगम?
सिर्फ दुनियाभर में ही नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग शहरों में भी सोनू निगम के गानों को खूब सुना जा रहा है। बेंगलुरु इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। यहां सोनू निगम के गानों को 48.2 मिलियन यानी करीब 4.82 करोड़ व्यूज मिले हैं। इसके बाद दिल्ली दूसरे नंबर पर है, जहां उनके गानों को 32.1 मिलियन व्यूज मिले। वहीं पटना, पुणे, लखनऊ और इंदौर जैसे शहरों में भी सोनू निगम की आवाज को बड़ी संख्या में लोग सुन रहे हैं।
बेंगलुरु: 48.2 मिलियन व्यूज
दिल्ली: 32.1 मिलियन व्यूज
पटना: 24.5 मिलियन व्यूज
पुणे: 23.8 मिलियन व्यूज
लखनऊ: 23.1 मिलियन व्यूज
इंदौर: 19.6 मिलियन व्यूज
