दिल्ली में 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये भी बरामद... बाकी पैसा कहां गया?

Published on 17 सित॰ 2026

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये की हथियारबंद लूट के मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से करीब 1 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गीता कॉलोनी फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड के पास हथियारबंद लूट की वारदात हुई थी.

शिकायतकर्ता अपने एक साथी के साथ चांदनी चौक से ऑटो रिक्शा में सफदरजंग एन्क्लेव की तरफ जा रहा था. उनके पास एक बैग में करीब 1.5 करोड़ रुपये कैश था. जब ऑटो गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो को रोक लिया. आरोप है कि बदमाशों में से एक ने पिस्टल दिखाकर शिकायतकर्ता और उसके साथी को धमकाया और कैश से भरा बैग लूट लिया.

वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से ITO की तरफ फरार

वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से ITO की तरफ फरार हो गए. जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह चांदनी चौक में पेमेंट कलेक्टर/डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है और लूटी गई रकम उसके एंप्लॉयर की थी. इस मामले में थाना दरियागंज में FIR नंबर 329/2026, दिनांक 8 सितंबर 2026 को संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही

पुलिस टीमों ने CCTV फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की. जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपये की रकम बरामद की. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूटी गई बाकी रकम की बरामदगी के साथ-साथ वारदात में उनकी भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: किन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं डीटीसी कर्मचारी? 80 परसेंट बसें सड़क से गायब, लोग हो रहे परेशान

विवेक शर्मा

विवेक शर्मा

विवेक शर्मा उत्तर प्रदेश के झांसी से टीवी9 भारतवर्ष के रिपोर्टर हैं. कहते हैं कि बनारस में जन्म लेने वाले के मिजाज़ में एक अलग ही अल्हड़पन, बेबाकी और अलमस्ती होती है. इसी मिट्टी की तासीर लेकर साल 2002 में विवेक शर्मा ने पत्रकारिता की दुनिया में दिल्ली में कदम रखा. विवेक की पत्रकारिता की शुरुआत हुई जैन टीवी (Jain TV), दिल्ली से, जहां कैमरे की बारीकियों और खबरों की रफ्तार को समझा. जैन टीवी में काम करते-करते मौका मिला देश के नंबर-1 चैनल आजतक (Aaj Tak) से जुड़ने का. 'आजतक' के साथ एक लंबा और शानदार कार्यकाल बीता. विवेक को दो दशक (20 साल) से ज्यादा का अनुभव है. आजतक चैनल के बाद अपने करियर को कुछ समय के लिए विराम देकर उन्होंने फिर से एक नई पारी की शुरुआत की. वर्तमान में TV9 भारतवर्ष के संवाददाता के रूप में ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए उनका एकमात्र मकसद जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाना है. चमक-दमक वाली खबरों से दूर, बुंदेलखंड की जनता के मुद्दे, उनकी परेशानियां और प्रशासन तक उनकी आवाज़ पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है.

Read More

google button