पटना- 1.4 लाख रिश्वत लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरेस्ट: 3 लाख रुपए की कर रहे थे डिमांड, घर से 8.36 लाख कैश सहित कई डॉक्यूमेंट्स बरामद - Patna News

Published on 3 सित॰ 2026

पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BSEIDC) के कार्यपालक अभियंता द्विजेन्द्र कुमार मिश्र को 1.04 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। द्विजेंद्र कुमार मिश्र को आज टीम ने बेली रोड स्थित प

.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, पटना के कंकड़बाग निवासी राम सागर शर्मा ने कार्यपालक अभियंता के खिलाफ शिकायत की थी। राम सागर ने मुताबिक, कटिहार जिले में सरकारी स्कूल के निर्माण से जुड़ा काम कराया था।

इस काम के लिए पहले भुगतान के रूप में 1 करोड़ 54 लाख 19 हजार 329 रुपए मेरे खाते में आए थे। इसी भुगतान के बदले कार्यपालक अभियंता ने 2 प्रतिशत कमीशन के रूप में 3 लाख रुपए रिश्वत मांग की थी।

कार्यपालक अभियंता के घर में छापेमारी के दौरान कैश, गहने और डॉक्यूमेंट्स मिले।

कार्यपालक अभियंता के घर में छापेमारी के दौरान कैश, गहने और डॉक्यूमेंट्स मिले।

शिकायत की जांच और सत्यापन के दौरान 1.04 लाख रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद निगरानी थाना में केस दर्ज कर डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए द्विजेंद्र कुमार मिश्र को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है।

कार्यपालक अभियंता का पटना स्थित घर, जिसमें निगरानी की टीम ने छापेमारी की।

कार्यपालक अभियंता का पटना स्थित घर, जिसमें निगरानी की टीम ने छापेमारी की।

घर से 8.36 लाख कैश और कई डॉक्यूमेंट्स मिले

निगरानी टीम ने रूपसपुर स्थित उनके आवास पर भी तलाशी ली। वहां से 8.36 लाख रुपए कैश, करीब 1 करोड़ रुपए के पारिवारिक निवेश से जुड़े दस्तावेज, एक Hyundai i20 कार, दो बैंक लॉकर के कागजात और सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। आभूषणों का मूल्यांकन कराया जा रहा है।

निगरानी के अनुसार, द्विजेंद्र कुमार मिश्र वर्ष 2021 में जल संसाधन विभाग से कार्यपालक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2023 से आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से BSEIDC में कार्यपालक अभियंता के रूप में सेवा दे रहे थे। पूछताछ के बाद आरोपी को निगरानी की विशेष अदालत, पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच और तलाशी जारी है।

---------

ये भी पढ़ें…

पुलिस कस्टडी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,घर से कैश-गहने, महंगी घड़ियां मिलीं:6 लोगों ने मिलकर गिनी नोटों की गड्डियां; 3 जिलों में अधिकारी के 4 ठिकानों पर रेड

लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) हरेंद्र कुमार के पटना, बांका और वैशाली में स्थित चार ठिकानों पर निगरानी ने रेड की है। हरेंद्र कुमार बांका में पोस्टेड हैं। उन्हें उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर पढ़िए