'भीगे होंठ तेरे' मल्लिका शेरावत संग क्या कर रहे थे तेज प्रताप यादव? 1 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो ने मचाई सनसनी

Published on 6 अग॰ 2026

Time Published: Thursday, August 6, 2026, 10:57 [IST]

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन दिनों वह अलग ही रंग में दिख रहे हैं। एक तरफ वो रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) के साथ अपना एक खास वीडियो शेयर किया है।

तेज प्रताप यादव-मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल
इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि कुछ अच्छा आने वाला है। बस इतना लिखकर तेज प्रताप यादव ने आगे सोचने के लिए यूजर्स पर छोड़ दिया है। लोग भी अपने-अपने हिसाब से उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Tej Pratap Yadav

1 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में क्या-क्या दिखा?

-दरअसल तेज प्रताव यादव और मल्लिका शेरावत का ये वीडियो कब का है और कहां का है, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत दोनों लाल रंग के सोफे पर बैठे हैं। एक-दूसरे से मुस्कुरा कर बातें कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव फोन में मल्लिका शेरावत को कुछ दिखा रहे हैं।

-आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो करीब 1 मिनट 26 सेकेंड का है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। अब लोग इस इंतजार में हैं कि तेज प्रताप यादव आगे क्या करने वाले हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में दोनों को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

यूजर्स ने किए एक से बढ़कर एक कमेंट्स

-तेज प्रताप यादव ने जैसे ही मल्लिका शेरावत के साथ इस वीडियो को शेयर किया तो यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। एक यूजर ने लिखा है- तेजू भैया का अलग ही जलवा है, तेजू तेरे रूप कितने, क्या क्या करेगा लालू का लाल, कृष्ण का अवतार, भोलेबाबा का परमभक्त, आल्हा का प्रचारक और हंसी का ठिकाना।

-वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- इमरान हाशमी की जरूरत ही नहीं है, तेज प्रताप भाई का अपना स्वैग ही 'मर्डर 4' के लिए काफी है। इसी तरह और लोगों ने भी एक से बढ़कर एक कमेंट किया है। अब तो इंतजार ही करना होगा कि तेज प्रताप यादव क्या कुछ अच्छा लेकर आने वाले हैं। फिलहाल इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर इसके मजे ले रहे हैं।

तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत के बीच क्या होगा?

-फिलहाल तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों के फैंस और यूजर्स के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर तेज प्रताप यादव के पोस्ट में इशारा किस खास प्रोजेक्ट की ओर है।

-हालांकि अभी तक इस मुलाकात और वीडियो के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सभी की नजरें तेज प्रताप यादव के उस कुछ अच्छा आने वाला है, वाले इशारे पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में ही साफ होगा कि तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत की ये मुलाकात किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है या फिर इसके पीछे कोई और खास वजह है।