1 लाख रुपये से कम का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 200 km की रेंज, कमाल के हैं फीचर

Published on 29 अग॰ 2026

Aug 29, 2026 02:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने भारतीय मार्केट में अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc को लॉन्च कर दिया है। इस नए ई-स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है

ather konarc launched at rs 99999 offers range up to 200 km

एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

Ather Energy Konarc

केवल

₹1,400/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने भारतीय मार्केट में अपनी मोस्ट-अवेटेड फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc को लॉन्च कर दिया है। इस नए ई-स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि यह एथर का पहला प्रोडक्शन स्कूटर है, जिसे कंपनी के नेक्स्ट-जनरेशन EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ग्राहकों के लिए यह लाइनअप S Line और Z Line जैसे दो वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा। भारत में इसका सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, ओला S1 सीरीज, बजाज चेतक और विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। कंपनी 21 सितंबर से इसकी डिलीवरी शुरू करने जा रही है। आइए जानते हैं स्कूटर की डिजाइन, वैरिएंट वाइज कीमतों के साथ रेंज और फीचर्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Vida VX2

₹ 79,490 - 1.31 लाख

ADMS TTX

₹ 1.15 लाख

Honda Hornet 2.0

₹ 1.45 लाख

Ola Electric Roadster X+

₹ 1.3 - 1.9 लाख

Evtric Ride

₹ 94,733 - 98,100

Tunwal Storm Advance 2

₹ 1.49 - 1.76 लाख

जानिए वैरिएंट वाइज कीमतें

बता दें कि बेस वैरिएंट Konarc S के 100 किमी रेंज वाले की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 125 किमी रेंज वाला वैरिएंट 1,21,999 रुपये और 161 किमी रेंज वाला वैरिएंट 1,44,999 रुपये में मिलेगा। जबकि 200 किमी की लंबी रेंज वाले वैरिएंट की कीमतों का खुलासा बाद में किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ, Konarc Z सीरीज को 125 किमी और 161 किमी रेंज के साथ 'कमिंग सून' लिस्ट में रखा गया है। यानी इनकी कीमतों का खुलासा भी बाद में किया जाएगा।

Ather Konarc

अट्रैक्टिव डिजाइन से है लैस

लुक और डिजाइन के मामले में नया एथर कोनार्क कंपनी की पुरानी 450 सीरीज के मुकाबले ज्यादा शार्प और स्पॉर्टी नजर आता है। इसके हैंडलबार में इंटीग्रेटेड LED हेडलैंप दिया गया है, साथ ही ग्लॉसी ब्लैक हैंडलबार काउल और फ्रंट एप्रन पर U-शेप्ड LED DRLs मिलते हैं, जो इसे बेहद आकर्षक लुक देते हैं। इसके अलावा, कार में चौड़ी सिंगल-पीस सीट, सिल्वर पिलियन ग्रैब रेल, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट और कंट्रास्टिंग इनर पैनल्स दिए गए हैं। वहीं, स्कूटर में टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल और फ्रंट स्टोरेज कबि जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

ather konarc

सफर आसान बनाएगा 'Airwalk' फीचर

एथर ने इस नए फैमिली स्कूटर में दैनिक इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कई एडवांस फीचर्स जोड़े हैं। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ-साथ 'Airwalk' नाम का एक खास और अनोखा फीचर भी दिया गया है। असल में इलेक्ट्रिक स्कूटर वजन में थोड़े भारी होते हैं, जिसकी वजह से तंग जगहों, पार्किंग या ढलान पर इन्हें हाथ से धक्का देना थोड़ा मुश्किल होता है। एयरवॉक फीचर इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से स्कूटर को पैदल आगे या पीछे खिसकाना बेहद आसान बना देता है।

ather konarc launched at rs 99999

200 KM की रेंज और टॉप स्पीड

पावर और परफॉर्मेंस के मामले में Ather Konarc में कंपनी का नया Bedrock बैटरी सिस्टम दिया गया है। यह अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इसके टॉप-एंड S-Line वैरिएंट को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 200 किमी की IDC रेंज देगा। वहीं, इसका बेस वैरिएंट 100 किमी की IDC रेंज ऑफर करता है। स्पीड की बात करें तो S Line वैरिएंट में 70 किमी प्रति घंटा और Z-Line वैरिएंट में 80 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है।

ather electric scooter

फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट

चार्जिंग को बेहद आसान बनाने के लिए नए एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर में 450W का इन-बिल्ट चार्जर मिलता है। इससे यूजर सीधे किसी भी नॉर्मल इलेक्ट्रिकल सॉकेट से चार्जिंग केबल जोड़ सकते हैं। नए EL प्लेटफॉर्म की बदौलत इसमें ऑनबोर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है, जो कुल 900W तक की चार्जिंग कैपिसिटी देती है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 2 घंटे के अंदर 0 से 80 पर्सेंट तक आसानी से चार्ज किया जा सकता है।