Yastika Bhatia's Century: यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर रचा इतिहास, स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हुआ नाम

Published on 12 जुल॰ 2026

क्रिकेट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 12, 2026, 06:49 PM IST

भारत की युवा बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वो 142 साल के इतिहास में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ने वाली पहली महिला बैटर बन गई हैं।

Image

यस्तिका भाटिया (फोटो क्रेडिट BCCI Women X and AI)

लंदन: भारत महिला टीम की युवा बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए यस्तिका ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर यस्तिका शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला बैटर बन गई हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यस्तिका ने ये उपलब्धि हासिल की। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली टेस्ट सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एजी स्टील (AG Steel) के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1884 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 148 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी। भाटिया 113(158) रन बनाकर पवेलियन लौटीं। सोफी एक्लेस्टोन ने उनका शिकार किया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके जड़े।

145 गेंद में यस्तिका ने जड़ा शतक

टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मैच के दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा। पहली पारी में उन्होंने 83 और दूसरी में 70 रन की पारी खेली लेकिन तीन अंक के आंकड़े तक पहुंचने में दोनों पारियों में नाकाम रहीं। ऐसे में यस्तिका ने शतक लॉर्ड्स के ऑनरबोर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। यस्तिका ने तीसरे दिन लंच के बाद ये उपलब्धि हासिल की उन्होंने 145 गेंद में अपना शतक 12 चौकों की मदद से पूरा किया। पहली पारी में 12 रन बनाने वाली यस्तिका ने स्मृति मंधाना के साथ मोर्चा संभाला और अपना अर्धशतक 86 गेंद में 6 चौके की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 59 गेंद में शतक पूरा कर लिया।

इन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े हैं लॉर्ड्स में शतक

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 10 भारतीय बल्लेबाज शतक जड़ चुके हैं। यस्तिका भाटिया इस सूची में शामिल होने वाली पहली महिला बैटर और 11वीं भारतीय बनी हैं। इस ऐतिहासिक मैदान पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय वीनू मांकड़ (1952) बने थे। उनके बाद दिलीप वेंगसरकर (1979, 1982 और 1986) गुंडप्पा विश्वनाथ (1979), रवि शास्त्री (1990), मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990), सौरव गांगुली (1996), अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़ (2011), अजिंक्य रहाणे (2014), केएल राहुल (2021 और 2025) ने जड़े हैं। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज इस ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक जड़ने में नाकाम रहे।

Navin Chauhan

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article