Xiaomi के सब ब्रांड Mijia ने भारत में लॉन्च किए दो नए एयर प्यूरिफायर, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on 25 अग॰ 2026

Xiaomi ने भारत में अपने Mijia सब ब्रांड की एंट्री कर दी है. इस सब ब्रांड के तहत चीन में तमाम तरह के होम अप्लाइंसेज लॉन्च किए जाते हैं. हालांकि, भारत में शुरुआत दो नए एयर प्यूरिफायर से हुई है. इनमें Mijia Smart Air Purifier 4 Compact छोटे कमरों के लिए है, जबकि Mijia Smart Air Purifier 6 बड़े घरों और बड़े कमरों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है. इनकी कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है.

एयर प्यूरिफायर का आफ्टर सेल सर्विस चैंलेंज

आपको बता दें कि शाओमी लंबे समय से भारतीय मार्केट में एयर प्यूरिफायर बेच रहा है. लेकिन हाल ही में हमारे ही एक सीनियर पत्रकार साथी के साथ शाओमी एयर प्यूरिफायर का आफ्टर सेल सर्विस एक्सपीरिएंस खराब रहा. दरअसल कंपनी ने उनसे और कंज्यूमर फोरम से ये कहा कि उस एयर प्यूरिफायर मॉडल का फिल्टर कंपनी ने डिस्कंटिन्यू कर दिया है. लेकिन बाद में वही सेम शाओमी प्यूरिफायर का एयर फिल्टर अवेलेबल हो गया और उन्होंने उसे खरीद लिया.

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: Pixel Fold के बाद Apple Fold की बारी, क्या गूगल को टक्कर दे पाएगा ऐपल का नया फोल्ड?

हमने शाओमी से ये जानना चाहा कि आखिर समस्या कहां है. कंपनी ईमेल का रिप्लाई तो नहीं दिया, लेकिन कस्टमर को कॉल पर बताया कि वो आगे से सर्विस इंप्रूव करेंगे. हालांकि इतना कह भर देना किसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं हो सकता. इस समय कंपनी Mijia के तहत एयर प्यूरिफायर ही लॉन्च कर रही है तो आगे देखना अहम होगा कि आफ्टर सेल सर्विस के लिए कंपनी क्या कदम उठाती है. 

बहरहाल, अब बात करते हैं नए एयर प्यूरिफायर की जो कंपनी ने लॉन्च किए हैं. Mijia के दोनों मॉडल एक ही तरह के यूजर्स के लिए नहीं बनाए हैं. एक छोटा, हल्का और सस्ता मॉडल है, जिसे बेडरूम या छोटे कमरे में रखा जा सकता है. दूसरा ज्यादा बड़ा और पावरफुल है, जो बड़े कमरे में हवा साफ करने के लिए बनाया गया है. 

छोटे कमरे के लिए 7,999 रुपये वाला Mijia Air Purifier

Mijia Smart Air Purifier 4 Compact दोनों में सस्ता मॉडल है और इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. इसका वजन करीब 2.2 किलो है, इसलिए इसे जरूरत के हिसाब से टेबल, फर्श या कमरे की अलग-अलग जगहों पर रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 15 किलो वजन उठाते ही लड़खड़ाया, रोबोट की मौत का वीडियो के पीछे का सच क्या है?

इसमें 230m³/h का Particle CADR दिया गया है. CADR यानी Air Purifier कितनी तेजी से साफ हवा देने में केपेबल है. कंपनी के मुताबिक यह मॉडल छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए है और करीब 400 वर्ग फुट तक की जगह को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

इसमें 3-in-1 फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है. कंपनी का दावा है कि इसका फिल्टर 0.3 माइक्रोन तक के 99.97 प्रतिशत पार्टिकल्स को ट्रैप कर सकता है. इसमें धूल, PM2.5, pollen, smoke और हवा में मौजूद दूसरे बारीक कण शामिल हो सकते हैं. हालांकि, ऐसे दावों को खरीदते समय कमरे के आकार और बाहर की pollution level के हिसाब से देखना जरूरी है. एक छोटे Purifier से पूरे बड़े घर की हवा साफ होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ₹10,000 से कम में 6000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन... Fire-Boltt का पहला फोन लॉन्च

इसमें रियल-टाइम एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग भी है. एयर क्वॉलिटी खराब होने पर प्यूरिफायर अपनी स्पीड बदल सकता है. ऑटो, स्लीप और मैनुअल जैसे मोड दिए गए हैं. रात में इस्तेमाल के लिए स्लीप मोड में आवाज करीब 20dB तक रहने का दावा है और डिस्प्ले की लाइट भी बंद की जा सकती है. Xiaomi Home ऐप से इसे फोन के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है और गूगल असिसटेंट और अलेक्सा सपोर्ट भी मिलता है. 

बड़े कमरे के लिए आया Mijia Smart Air Purifier 6

दूसरी तरफ Mijia Smart Air Purifier 6 ज्यादा पावरफुल मॉडल है. इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. यह मॉडल उन लोगों के लिए है, जिन्हें बड़े बेडरूम, लिविंग रूम या ज्यादा बड़े इनडोर स्पेस के लिए Air Purifier चाहिए.

इसमें पार्टिकल क्लीन एयर डिलिवरी रेट यानी CADR 443m³/h और फॉर्मलडिहाइड CADR 218m³/h दिया गया है. कंपनी का का कहना है कि यह मॉडल दो एयर चेंजेज पर आवर  के हिसाब से करीब 940 वर्ग फुट तक की जगह के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन वास्तविक परफॉर्मेंस कमरे के आकार, दरवाजे-खिड़कियां कितनी खुलती हैं और बाहर के पॉल्यूशन लेवल जैसी चीजों पर निर्भर करेगी. 

इस प्यूरिफायर की खास बात इसका 5-स्टेज पेंटा क्लीन प्यूरिफिकेशन सिस्टम है. इसमें अलग-अलग स्तर पर फिल्ट्रेशन के साथ ऐक्टिवेटेड कार्बन, UV-C लाइट और नेगेटिव आयन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. प्यूरिफायर हवा में मौजूद पार्टिकल्स की जानकारी के साथ तापमान और ह्यूमिडिटी जैसी जानकारी भी दिखा सकता है. 

---- समाप्त ----