बांग्लादेश की हार से WTC में भारत की लगेगी लॉटरी! पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत पर खतरा टला

Published on 23 अग॰ 2026

Aug 23, 2026 11:53 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

WTC Updated Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को तबाह कर दिया। बांग्लादेश की हार से भारतीय टीम की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में लॉटरी लग सकती है।

WTC Points Table After AUS vs BAN 2nd Test

नजमुल हुसैन शान्तो, शुभमन गिल और पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक पारी और 51 रनों से दमदार जीत दर्ज की। यह मैच दो दिन के भीतर समाप्त हो गया। मैकाय के मैदान पर बांग्लादेश की पहली पारी 64 रनों पर सिमटी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 210 का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 146 रनों की बढ़त मिली। बांग्लादेश की दूसरी पारी 38.3 ओवर में 95 रनों पर ढेर हुई। धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज थी, जो 1-1 से बराबरी पर छूटी। मैकाय टेस्ट के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, भारत के पास बांग्लादेश की हार से फायदा उठाने का गोल्डन चांस है।

WTC में भारत की ऐसे लगेगी लॉटरी!

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेल रही है। भारत ने पहला मैच 165 रनों से जीता था। भारत अगर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहा तो उसका जीत प्रतिशत 57.58 अंकों तक पहुंच जाएगा। ऐसे में भारत अंक तालिका में बांग्लादेश को पछाड़कर चौथे पायदान पर आ जाएगा। शुभमन ब्रिगेड अभी 53.33 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। भारत मौजूदा चक्र में 10 टेस्ट में से पांच जीते और चार गंवाए हैं। एक ड्रॉ रहा। बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 66.67 से घटकर 55.56 हो गया है। बांग्लादेश ने छह टेस्ट में से तीन जीते और दो में हार झेली जबकि एक ड्रॉ रहा। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 9 विकेट से ऐतिहासिक हार थमाई थी लेकिन अगले मैच में टीम बुरी तरह धराशायी हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत पर खतरा टला

पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत पर आया खतरा फिलहाल टल गया है। मैकाय में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का के अंक 77.78 से बढ़कर 80.00 हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 10 टेस्ट में से 8 जीते हैं और दो में हार का सामना किया। मौजूदा डब्ल्यूटीसी चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरा पायदान पर है। उसका जीत प्रतिशत 75.00 है। साउथ अफ्रीका ने चार टेस्ट में से तीन जीते और एक में हार झेली। न्यूजीलैंड (72.22) तीसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड ने अब तक टेस्ट खेले हैं, जिसमें से चार जीते और एक में हार मिली। एक ड्रॉ रहा। भारत को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं। यह टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से आयोजित होगी।

टीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सपाइंट प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया10820 80.00
साउथ अफ्रीका43103675.00
न्यूजीलैंड64115272.22
बांग्लादेश63214055.56
भारत105416453.33
श्रीलंका51222033.33
इंग्लैंड145815029.76
वेस्टइंडीज122823020.83
पाकिस्तान72501619.05

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें