WPL में इतिहास रचने वाली तारा नॉरिस की वापसी, 2027 में MI के लिए मचाएंगी धमाल - India TV Hindi

Published on 12 अक्टू॰ 2026

अमेरिका की बाएं हाथ की महिला तेज गेंदबाज तारा नॉरिस अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलती हुई नजर आएंगी। उन्हें यूपी वारियर्स टीम के साथ ट्रेड डील के तहत मुंबई टीम में शामिल किया गया है। तारा नॉरिस को पहले यूपी वारियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था और अब वे इसी 10 लाख रुपये की फीस पर मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ेंगी।

तारा नॉरिस को लेकर WPL ने जारी किया प्रेस रिलीज

WPL ने अपने आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया कि तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये की पुरानी कीमत पर ही मुंबई इंडियंस की टीम में जगह मिली है। नॉरिस ने WPL की सबसे पहले ऑक्शन में इतिहास रच दिया था क्योंकि वह किसी एसोसिएट देश की तरफ से बिकने वाली पहली खिलाड़ी थीं। उन्होंने डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेला था और लीग के इतिहास में एक ही मैच में पांच विकेट हॉल लेने वाली पहली गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

MI के पास पांच विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने का मौका

तारा नॉरिस के टीम में आने से मुंबई इंडियंस (MI) के पास यह खास फायदा होगा कि वह मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में चार के बजाय पांच विदेशी खिलाड़ियों को उतार सकेगी, क्योंकि नॉरिस एक एसोसिएट देश की खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, तारा नॉरिस पहले से ही MI फ्रेंचाइजी से जुड़ी हुई हैं। इस साल वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में MI लंदन टीम के लिए खेल चुकी हैं, जहां उन्होंने छह मैचों में गेंदबाजी करते हुए 7.83 की बेहतरीन इकॉनमी से चार विकेट झटके थे।

WPL के इतिहास में ये केवल दूसरा ऐसा मौका है जब किसी खिलाड़ी को ट्रेड के जरिए एक टीम से दूसरी टीम में भेजा गया है। इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग 2025 की ऑक्शन से ठीक पहले इंग्लैंड की ओपनर खिलाड़ी डैनी वायट-हॉज को यूपी वारियर्स से अपनी टीम में ट्रेड किया था।

नॉरिस के आने से MI की बॉलिंग हुई मजबूत

तारा नॉरिस के टीम में आ जाने से मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी और भी मजबूत हो गई है, जिसमें उनके अलावा शबनम इस्माइल, नैट सिवर-ब्रंट, अमनजोत कौर और निकोला कैरी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अब तक WPL के चार सीजन में मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब अपने नाम किया है। नॉरिस को अपने स्क्वॉड में शामिल करने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने WPL 2027 के लिए अपने सभी विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर लिया है। अब 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाले ऑक्शन में टीम 90 लाख रुपये की राशि के साथ उतरेगी और उनके स्क्वॉड में अभी भी 6 स्पॉट खाली हैं।

यह भी पढ़ें

ECB ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह, 32 साल के बॉलर की वापसी

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत इंडिया ए मैच से हुए बाहर

Latest Cricket News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।