WorldSkills Shanghai में भारत ने दिखाया दम, Top 10 में शामिल, 6 सिल्वर समेत जीते कुल 26 मेडल

Published on 27 सित॰ 2026

WorldSkills Shanghai में भारत ने दिखाया दम, Top 10 में शामिल, 6 सिल्वर समेत जीते कुल 26 मेडल

WorldSkills Shanghai 2026 में भारतीय प्रतिभागी.

चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं WorldSkills Competition 2026 में भारत ने 10वां स्थान हासिल किया है. भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 सिल्वर मेडल और 20 मेडल फॉर एक्सीलेंस अपने नाम किए. इससे पहले भारत पिछले WorldSkills Lyon 2024 में 13वें स्थान पर रहा था, जहां टीम ने 4 ब्रॉन्ज मेडल और 12 मेडल फॉर एक्सीलेंस जीते थे. इस बार का प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर भारतीय युवाओं की स्किल और प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाता है.

भारत की ओर से 6 सिल्वर मेडल अलग-अलग कैटेगरी में जीते गए. बेकरी में स्मृति नांबियार, डेंटल प्रोस्थेटिक्स में मोहम्मद सलाम, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन में कोविद अजय गंगराड़े, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में पार्थ वोहरा, लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग में मेहरुनिस्सा बेगम और रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने सिल्वर मेडल हासिल किया.

भारत ने टेक्निकल, इंडस्ट्रियल, डिजिटल, क्रिएटिव और सर्विस स्किल्स में एक्सीलेंस के लिए 20 मेडल भी हासिल किए. बेकरी में सिल्वर मेडलिस्ट स्मृति नांबियार को भारत के लिए बेस्ट ऑफ नेशन के तौर पर भी चुना गया.

63 स्किल्स में 70 भारतीयों ने लिया हिस्सा

22 से 27 सितंबर तक चले इस छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में करीब 70 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा था. इसमें 63 स्किल्स में 70 भारतीय प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्होंने एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्रिएटिव इंडस्ट्री और स्पेशलाइज्ड सर्विस जैसी कैटेगरी में अपनी प्रतिभा दिखाई.

A876c33f C3a2 4b21 Ae86 5d4fe80eb334

23 से 26 सितंबर तक चार दिनों तक चले मुख्य मुकाबलों के बाद 27 सितंबर को ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की गई. इसमें दुनिया भर के प्रतिभागियों, विशेषज्ञों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. समारोह में तकनीकी दक्षता, इनोवेशन, सटीकता और कारीगरी का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

जयंत चौधरी ने टीम इंडिया को दी बधाई

टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने प्रतिभागियों, विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों और इंडस्ट्री पार्टनर्स को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 6 सिल्वर मेडल और 20 मेडल फॉर एक्सीलेंस के साथ यह प्रदर्शन भारत की वैश्विक स्किलिंग यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

Worldskills Shanghai 2026

उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं ने अपने आत्मविश्वास, दृढ़ता और उत्कृष्टता के साथ दुनिया के मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया. उनके मुताबिक, यह उपलब्धि भविष्य के लिए तैयार स्किलिंग इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में भारत के प्रयासों को और मजबूत करती है.

वर्ल्डस्किल्स इंडिया की ऑफिशियल डेलीगेट और स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप मिनिस्ट्री की सीनियर इकोनॉमिक एडवाइजर मनीषा सेंसर्मा ने भी भारतीय टीम की सफलता पर उन्हें बधाई दी.

11 नई स्किल कैटेगरी में भारत की एंट्री

इस साल भारत ने 11 नई और उभरती स्किल कैटेगरी में पहली बार हिस्सा लिया. इनमें डेंटल प्रोस्थेटिक्स, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन, इंटेलिजेंट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी, लैंडस्केप गार्डनिंग, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रिटेल सेल्स, अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स, इंडस्ट्रियल मैकेनिक्स, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, हैवी व्हीकल टेक्नोलॉजी और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस शामिल हैं.

#WATCH | China | The active competition phase of WorldSkills Shanghai 2026 concluded on September 26, 2026, wrapping up four intensive days of events held from September 23 to 26 at the National Exhibition and Convention Center (NECC).

On the last day of the competition, Indian pic.twitter.com/VnreomdSUR

— ANI (@ANI) September 26, 2026

इन नई कैटेगरी में भारत की भागीदारी देश के बदलते स्किलिंग इकोसिस्टम को दिखाती है. इसमें उभरती तकनीकों, भविष्य के रोजगार और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है.

महिला प्रतिभागियों ने भी दिखाया दम

WorldSkills Shanghai 2026 में अलग-अलग तकनीकी, क्रिएटिव और सर्विस कैटेगरी में भारतीय महिला प्रतिभागियों की भी सक्रिय भागीदारी रही. उन्होंने केमिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, विजुअल मर्चेंडाइजिंग, हेल्थ एंड सोशल केयर और हॉस्पिटैलिटी समेत कई क्षेत्रों में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

WorldSkills Shanghai 2026 में भारत की भागीदारी का आयोजन National Skill Development Corporation (NSDC) ने Ministry of Skill Development and Entrepreneurship (MSDE) के तहत किया. इसमें Sector Skill Councils, इंडस्ट्री पार्टनर्स, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य stakeholders ने सहयोग किया.

Worldskills Shanghai 2026 (1)

प्रतियोगिता के दौरान भारतीय प्रतिभागियों और विशेषज्ञों को वैश्विक occupational standards, नई तकनीकों और international best practices का अनुभव मिला। इससे भारत के ट्रेनिंग और असेसमेंट सिस्टम को और बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.

WorldSkills Shanghai 2026 में भारत की उपलब्धि सिर्फ मेडल तक सीमित नहीं है. 70 युवा भारतीय प्रतिभागियों ने दुनिया के सबसे बड़े स्किल प्लेटफॉर्म पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. यह अनुभव भारत में गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास, इंडस्ट्री पार्टनरशिप और ग्लोबल बेंचमार्किंग को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button