काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने फूड सेफ्टी पर छेड़ी नई बहस, #WhatsOnYourPlate चैलेंज के जरिए लोगों से की ये अपील

Published on 16 जुल॰ 2026

Kajal Aggarwal Shreyas Talpade Start Food Challenge: इंडिया स्टोरी की कास्ट काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने फूड सेफ्टी को लेकर सोशल मीडिया पर चैलेंज शुरु किया है. उन्होंने इसके जरिए खाने में मिलावट को लेकर आवाज उठाई और लोगों से खास अपील की है.

Kajal Aggarwal Shreyas Talpade Start Food Challenge: इंडिया स्टोरी की कास्ट काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने फूड सेफ्टी को लेकर सोशल मीडिया पर चैलेंज शुरु किया है. उन्होंने इसके जरिए खाने में मिलावट को लेकर आवाज उठाई और लोगों से खास अपील की है.

author-image

New Update

Shreyas Talpade And Kajal Aggarwal

Kajal Aggarwal Shreyas Talpade Start Food Challenge: काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade)  इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म खाने की चीजों में मिलावट पर बेस्ड है. फैंस को इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिन पहले फिल्म की स्टारकास्ट यानी काजल और श्रेयस ने फूड सेफ्टी को लेकर एक नया चैलेंज शुरू किया है. इस ट्रेंड ने फूट सेफ्टी को लेकर नई बहस  छेड़ दी है. दोनों कालाकारों ने लोगों से अपील की है वे अपने खाने की चीजों पर ध्यान दे कि उसमें कोई मिलावट तो नहीं है. इस चैलेंज के जरिए उन्होंने लोगों को जागरुक करने की कोशिश की. 

द इंडिया स्टोरी की कास्ट ने सोशल मीडिया पर #WhatsOnYourPlate चैलेंज शुरू किया. इसके इसके जरिए उन्होंने हेल्थ से जुड़े मुद्दे पर बात की. उन्होंने इस चैलेंच के जरिए लोगों से अपील की कि वे अपनी थाली में परोसे जाने वाले फूड पर ध्यान दें और कीटनाशकों के बढ़ते यूज और खाने की चीजों में मिलावट जैसे सीरियस मुद्दों को लेकर अवेयर बनें. आपको बता दें कि यह चैलेंज फिल्म की मैन स्टोरी से जुड़ा हुआ है. जिसके जरिए आम लोगों तक एक अहम संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

काजल और श्रेयस ने लोगों से पूछे अहम सवाल

काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने खाने की फोटो शेयर करते हुए सवाल किया कि क्या हम जो खाना रोज खाते हैं, वह सच में कितना सुरक्षित है? वहीं श्रेयस तलपड़े ने भी अपनी थाली की फोटो की. उन्होंने पोस्ट करते हुए लोगों से जागरूक कंज्यूमर बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर इंसान को यह समझना चाहिए कि उसकी प्लेट तक पहुंचने वाला खाना कितना हेल्दी है. दोनों कलाकारों की इस पहल को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रही है. कमेटंस् बॉक्स में कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और अपनी थाली को लेकर बात की. 

क्या है #WhatsOnYourPlate चैलेंज?

द इंडिया स्टोरी की कास्ट ने इस कैंपेन के तहत लोगों से कहा है कि वे अपनी थाली या खाने की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और अपने दोस्तों और फैमिली के लोगों को भी इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट करें. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फूड सेफ्टी का मैसेज पहुंचाना है. काजल अग्रवाल ने इस कैंपने को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और रकुल प्रीत सिंह को भी चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है. ऐसे में इस चैलेंच से उम्मीद की जा रही है कि लोगों तक खाने को लेकरक जागरुकता फैलेगी और यह कैंपेन बी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा. 

फिल्म की स्टोरी से जुड़ा है कैंपेन

बता दें कि यह फूड चैलेंज कैंपेन द इंडिया स्टोरी फिल्म की स्टोरी से सीधा जुड़ा हुआ है. फिल्म की स्टोरी कीटनाशक बेस्ड खेती और लोगों की हेल्थ पर पड़ने वाले असर को सामने लाती है. फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि यह मुद्दा सिर्फ फिल्म तक लिमिटेड न रहे, बल्कि लोगों की लाइफ का हिस्सा बने. जिससे लोग जागरुक हो. इसी सोच के साथ #WhatsOnYourPlate चैलेंज शुरू किया गया है, ताकि लोग अपनी थाली में मौजूद खाने को लेकर सवाल पूछें और हेल्दी फूड की वैल्यू को समझें. इससे पहले भी फिल्म के टीजर और प्रमोशनल कंटेंट में फूड सेफ्टी और फार्मिंग से जुड़े मुद्दों को खास तौर से दिखाया गया था.

24 जुलाई को रिलीज होगी 'द इंडिया स्टोरी'

ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत 'द इंडिया स्टोरी' का निर्देशन जहां चेतन डीके ने किया है, वहीं इसके लेखक और निर्माता सागर बी. शिंदे हैं. यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी. फिल्म के सह-निर्माताओं में जहां स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं, वहीं तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइनर अनमोल भावे शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सलमान खान के भाई सोहेल का बचपन में हुआ यौन शोषण, सालों बाद छलका दर्द, बच्चों के लिए कही ये बात