बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle का अंतिम वार, संडे को अक्षय की कॉमेडी मूवी ने वसूली मोटी रकम - welcome to the jungle box office collection day 24 report akshay kumar comedy movie did good earning on fourth sunday net 134 crore till now

Published on 20 जुल॰ 2026

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रिलीज के 24 दिन बीतने के बाद भी वेलकम टू द जंगल सुर्खियां बटोर रही है। ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कमाई में हार नहीं मान रही है फिल्म

  2. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का वार

  3. 24वें दिन खाते में आई इतनी रकम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) सिनेमाघरों में अंतिम समय गुजार रही है। अक्षय कुमार की इस मूवी ने सही मायनों में अपनी मजेदार कहानी से अब तक दर्शकों को खूब हंसाया है। 

कमाई के मामले में भी वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। रिलीज के 24वें दिन एक बार फिर से इस मूवी ने आखिरी हुंकार भरी है और ठीकठाक कारोबार करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि चौथे रविवार इस फिल्म की कमाई कितनी रही है। 

24वें दिन वेलकम टू द जंगल की कमाई

रिलीज चौथा वीकेंड बीतने के बाद बड़ी-बड़ी फिल्मों की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ खिसकने लगता है। ठीक ऐसा ही आलम कुछ वेलकम टू द जंगल के साथ भी देखने को मिल रहा है। बेशक रिलीज के चौथे संडे को ये मूवी धुआंधार कमाई करने में तो सफल नहीं रही, लेकिन आंकड़े इतने खराब भी नहीं है, जिनकी आलोचना की जाए। 

welcome to the jungle box office (1)

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर फिर से चमकी Welcome To The Jungle की किस्मत, बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म का यू-टर्न

एल्फा, धमाल 4 और द ओडिसी जैसी नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर वेलकम टू द जंगल घुटने टेकने को तैयार नहीं है। इसका अंदाजा आप फिल्म के 24वें दिन के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर चौथे रविवार को इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने करीब 66 लाख की कमाई की है, जो बीते शनिवार की तुलना में 26 लाख अधिक है। 

welcome to the jungle worldwide collection day 18

इसके साथ ही अब वेलकम टू द जंगल का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 134 करोड़ के करीब पहुंच गया है। मालूम हो कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस मूवी का बजट 125 करोड़ है और इस हिसाब से अब वेलकम टू द जंगल सफलता की दहलीज पर खड़ी है। 

वर्ल्डवाइड भी वेलकम टू द जंगल ने किया कमाल

सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी वेलकम टू द जंगल का सिक्का जमकर चला है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 192 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है, जो तारीफ-ए-काबिल है। इसके अलावा वेलकम टू द जंगल की ओवरसीज कुल कमाई 34 करोड़ तक हुई है।