Weekly Horoscope 13-19 July 2026: मेष वाले कोर्ट कचहरी के कामों में रहें सावधान, वृष के पास उत्तम धन आने का योग मिथुन—कर्क साप्ताहिक राशिफल

Published on 11 जुल॰ 2026

Weekly Horoscope 13-19 July 2026 Mesh Vrash Mithun Kark  Saptahik Rashifal:  13 जुलाई सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि  जुलाई का दूसरा सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि 13-19 जुलाई तक का समय मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद प्राप्त हो सकती है। पैसे के मामले में सावधान रहें।

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख कार्यों के संपन्न करने के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 15 और 16 तारीख को आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का सुंदर योग है भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपको भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 जुलाई लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आपका दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है। 

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 13-19 July 2026: धनु के लिए 13-14-19 जुलाई लकी, गायत्री मंत्र जाप से बनेंगे मकर के काम, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आप अपने दुश्मनों को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य के स्थान पर कर्म पर आपको विश्वास करना चाहिए। कर्मचारी और अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपना आत्मविश्वास कायम रखने का प्रयास करना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 19 जुलाई शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 

जैसा कि मैं पहले से कहता आ रहा हूं यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। धन आने की उम्मीद की जा सकती है परंतु बहुत कम मात्रा में धन आएगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 जुलाई विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी है। 13 और 14 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

यह भी पढ़ें:  Weekly Horoscope 13-19 July 2026: सिंह वाले कचहरी के कामों में रहें सावधान, 17-18 जुलाई को मकर को क्यों रहना है सावधान, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल