Vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। इस नए फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी, Unisoc प्रोसेसर और 90Hz डिस्प्ले मिलती है। जानिए कीमत और फीचर्स।
Vivo T5e भारत में लॉन्च।
- Published: 27 Jul 2026, 02:57 PM IST
- Last Updated: 27 Jul 2026, 02:57 PM IST
Vivo T5e Launch price in India: विवो ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर टी-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है। वीवो टी5 सीरीज के चौथे मॉडल के रूप में आया यह फोन एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन और किफायती कीमत के साथ बाजार में उतारा है।
Vivo T5e: कीमत और उपलब्धता
भारतीय बाजार में वीवो टी5ई (Vivo T5e) के एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे एयरो ब्लू (Aero Blue) और शैडो ग्रे (Shadow Grey) रंगों में खरीदा जा सकता है।
Vivo T5e: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
यह नया डुअल-SIM स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित कंपनी के लेटेस्ट OriginOS 6 पर काम करता है। फोन में 6.74 इंच की एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी टचस्क्रीन दी गई है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का प्रमाणन भी मिला है।
Presenting the all-new T5e, with Military grade durability, longgg battery and a super smooth display, made for your #TurboLife.#vivoT5e #GetSetTurbo pic.twitter.com/nlmxJvYmlp
— vivo India (@Vivo_India) July 27, 2026
परफॉर्मेंस के मामले में इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए वीवो के इस नए फोन में रियर पैनल पर सिंगल 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल बैटरी है। वीवो टी5ई में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और चार साल की बैटरी हेल्थ का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर यह बैटरी 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल और 28 घंटे तक वॉयस कॉल का बैकअप दे सकती है।