वीवो भारत में अपनी S-सीरीज का नया 5G फोन Vivo S2 लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। ...और पढ़ें

Vivo का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही भारत में अपनी S-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस डिवाइस के साथ कंपनी अपनी S-सीरीज के साथ फिर से मार्केट में वापसी कर सकती है। कंपनी इस डिवाइस को Vivo S2 के नाम से पेश कर सकती है। लगभग 7 साल के बाद कंपनी फिर से कोई इस सीरीज का फोन लेकर आ रही है।
इस सीरीज का आखिरी फोन Vivo S1 था, जो 2019 में लॉन्च किया गया था। अब हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ब्रांड अगस्त 2026 की शुरुआत में Vivo S2 को लॉन्च कर सकता है। आने वाले इस प्रीमियम फोन में बड़े इंटरनल अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस फोन में क्वालकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
Vivo S2 की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स में फोन की इंटरनल लिस्टिंग सामने आई है जिसमें बताया गया है कि Vivo S2 दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। बेस 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत लगभग 43 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। लॉन्च के समय खरीदार इस फोन को तीन अलग-अलग प्रीमियम कलर में खरीद सकेंगे। इनमें सैफायर ब्लू, रीगल ब्रॉन्ज और सिल्क व्हाइट कलर शामिल हो सकता है।
EXCLUSIVE ✨
VIVO S2 SERIES RAM, STORAGE, COLOURS & PRICING REVEALED FOR INDIA. I WAS THE FIRST TO REPORT ITS RETURN AFTER 7 YEARS.
Back in May, I exclusively revealed that Vivo was bringing the S series back to India after a 7-year gap. The last S series phone, the Vivo S1,… https://t.co/7odq9uTrHI pic.twitter.com/5GjHvVieoU
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) July 23, 2026
Vivo S2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स में फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। इस ऑल न्यू Vivo S2 में शानदार 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए फोन में एडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है। सुरक्षित के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 से लैस हो सकता है।
फोन में फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 मिल सकता है, जिसके साथ एक बड़ी 7,000mAh बैटरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Vivo S2 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और हाई-रिजाल्यूशन वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। रियर कैमरा सेटअप में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल हो सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी का ऐसा कॉम्बिनेशन आजकल काफी कम देखने को मिल रहा है। भारत में बहुत से प्रीमियम मिड-रेंज डिवाइस बड़ी बैटरी के बजाय पतले डिजाइन को प्रायोरिटी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP Zeiss कैमरा भी