राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज

Published on 12 अक्टू॰ 2026

राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक कार्यकर्ता को कोहनी मारते हुए नजर आ रहे हैं. अब इस पर बीजेपी ने तंज कसा है. यह वीडियो इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान का है.

Written By : कार्तिक सागर समाधिया |  Updated at : 12 Oct 2026 09:35 PM (IST)

Preferred Sources

Video of Rahul Gandhi nudge his party workers goes viral BJP dig India alliance Supreme Court March राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज

राहुल गांधी का मार्च के दौरान का वीडियो हो रहा वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च किया. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक कार्यकर्ता को कोहनी मारते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, बीजेपी को बैठे-बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया. 

बीजेपी ने शेयर किया वीडियो, कसा तंज

बीजेपी ने एक्स पर हैंडल शेयर करते हुए तंज कसा है. बीजेपी ने कहा है कि झूठ पे झूठ और 99 हार के बाद. देखिए राहुल गांधी की हालत. अब तो अपने ही कार्यकर्ताओं को दना दन... वहीं, वीडियो पर टैक्सट लिखा है कि लगातार मिलती हार से तिलमिलाए राहुल गांधी, अब कांग्रेसियों को ही पीटने लगे हैं. 

क्या है वीडियो में? 

वहीं, अगर इस वीडियो को देखेंगे तो सभी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इसमें नेहा बोरा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी नजर आ रहे है. प्रियंका और नेहा आगे चल रही हैं, वहीं एक दम से कुछ कार्यकर्ता इनकी तरफ से आगे बढ़ते नजर आते हैं, तभी राहुल गांधी आसपास के लोगों को रोकते हैं, और कोहनी मारते हैं. अब वीडियो वायरल हो रहा है. 

झूठ पे झूठ और 99 हार के बाद, देखिए राहुल गांधी की हालत! अब तो अपने ही कार्यकर्ताओं को दे दना दन... 🤦‍♂️😳

— BJP (@BJP4India) October 12, 2026

बीजेपी ने मार्च को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इंडिया गठबंधन के मार्च पर बड़ा हमला बोला. इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके साथ देश को अराजकता की आग में धकेलने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में जो घटिया सीन देखे गए. उनकी भारत के इतिहास में कोई मिसाल नहीं है. कोर्ट को प्रभावित करने और डराने के लिए भीड़ लाना, मेरा मानना ​​है कि विपक्ष के किसी भी नेता ने पहले कभी ऐसा नहीं किया होगा.

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: [email protected]
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More

Published at : 12 Oct 2026 09:35 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola