मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक महिला का पुलिस वैन के सामने खड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक हर जगह इस महिला का वीडियो को अलग-अलग अकाउंट्स से शेयर किया जा रहा है, जिसको लेकर लोगों को कई सारी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. इस घटना के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह महिला कौन हैं और कैसे वह पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई. जानकारी के अनुसार, इनका नाम रिया अहीर (Rhiya Ahir) है, जिनकी उम्र 27 साल और वह एक मॉडल हैं. प्रदर्शन के दौरान उनके वैन के रोकने की वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया ही उन्हें अचानक चर्चा का विषय बना दिया. कई लोग इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन की मिसाल बता रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स भी कर अपनी राय रख रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र ‘बंद’ रहेगा आज! छात्रों के समर्थन में विपक्ष ने किया आह्वान, जानिए किन-किन चीजों
---विज्ञापन---
पुलिस वैन के सामने क्यों खड़ी हो गईं
NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क इलाके में परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था. रिया अहीर ने बताया कि- ‘मैं विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गई थी और अपने दोस्तों का इंतजार कर रही थी. मुझे कुछ दूरी पर विरोध प्रदर्शन वाली जगह से नारे सुनाई दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि पुलिस छात्रों को हिरासत में लेकर वैन से ले जा रही थी, रिया अहीर ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस से गिरफ्तारी से जुड़े सवाल किए. लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह वैन के सामने जाकर खड़ी हो गईं और उसे आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की. रिया का कहना है कि, मुझे लगा कि अगर मैंने पुलिस को उन छात्रों को ले जाने दिया, तो एक जागरूक नागरिक के तौर पर मैं अपना फर्ज नहीं निभा पाऊंगी.
THIS IS PEAK COURAGE 🔥
— Ankit Mayank (@mr_mayank) July 22, 2026
One fearless woman stood in front of a police can carrying detained protestors during Mumbai students protest
She refused to back down
Soon more people joined and the police had to release the protestors
What a brave lady. Huge respect 🫡 pic.twitter.com/2iGA9GMdtw
कई राज्यों में हो रहा इस्तीफे को लेकर धरना प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर डिजिटल व्यंग्य के रूप में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की आवाज अब एक जनांदोलन का रूप ले चुकी है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विशाल धरने और प्रदर्शनों के बाद, यह आक्रोश देश के कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है. सिर्फ राजधानी दिल्ली ही नहीं, बल्कि मुंबई, पटना और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं और छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के चलते यह आंदोलन हिंसक रूप भी ले चुका है, जिससे देशभर में शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर बहस छिड़ गई है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Mausam 23 July: 8 घंटे में भयानक बारिश की चेतावनी, आज 15 राज्यों में रेड अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?