उज्जैन: चलती मेमू ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री, हाथापाई करते-करते दरवाजे से नीचे गिरे- देखें VIDEO| Navbharat Live

Published on 17 जुल॰ 2026

विज्ञापन

सार

Memu Train Fight Viral Video: रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में सीट विवाद पर चलती ट्रेन के गेट पर भिड़े दो यात्री, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरे, वीडियो वायरल होने पर जीआरपी ने शुरू की जांच।

Two passengers allegedly fell from a moving Ratlam-Nagda MEMU train after a seat dispute escalated into a scuffle near the coach door

मेमू ट्रेन में लड़ाई का वीडियो वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Ratlam Nagda MEMU Train Fight: रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में दो यात्रियों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों यात्री पहले आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई देते हैं।

कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ जाता है कि दोनों ट्रेन के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं और हाथापाई के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ते हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंची बात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों यात्रियों के बीच विवाद सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ था। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में डिब्बे के भीतर मौजूद अन्य यात्री दोनों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन विवाद इतना बढ़ चुका था कि दोनों ट्रेन के दरवाजे तक पहुंच गए। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिर पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच रतलाम से नागदा जा रही मेमू ट्रेन में हुई। यह भी कहा जा रहा है कि घटना खाचरोद रेलवे स्टेशन के पास हुई। वहीं, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि झगड़े में शामिल एक युवक नशे की हालत में था। हालांकि, इन सभी दावों की अब तक पुलिस या रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

उज्जैन : चलती मेमू ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री, हाथापाई करते-करते दरवाजे से नीचे गिरे, वीडियो वायरल#viral #mpnews pic.twitter.com/bfb4HQmtYe — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 17, 2026

दोनों यात्रियों को आई मामूली चोट, शिकायत नहीं हुई दर्ज

बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से गिरने के बाद दोनों यात्रियों के सिर में मामूली चोटें आईं। घटना के बावजूद किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसी वजह से मामले की तत्काल जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंच सकी और न ही किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई शुरू हो सकी।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई जीआरपी

वायरल वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उनके पास इस घटना की पहले कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी। अब जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: मंत्री प्रतिमा बागरी को क्लीन चिट पर कांग्रेस के सवाल, बोले- सरकार के दबाव में बदला फैसला, हाईकोर्ट जाएंगे

घटना का वास्तविक स्थान कौन-सा है और वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों यात्री कौन हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Follow Navbharatlive whatsapp