रात की ड्यूटी, बंद बैंक और पत्नी का प्यार... VIDEO देख लोग कहें, ऐसा साथ सबको मिले

Published on 10 अक्टू॰ 2026

किसी रिश्ते की खूबसूरती महंगे तोहफों में नहीं, बल्कि उन छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है, जब कोई आपकी व्यस्त जिंदगी के बीच आपके लिए थोड़ा वक्त निकालता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला. रात की ड्यूटी कर रहे HDFC Bank के एक सिक्योरिटी गार्ड के पास उसकी पत्नी घर का बना खाना लेकर पहुंची. बैंक का शटर बंद था, आसपास सन्नाटा था, लेकिन दोनों साथ बैठकर खाना खाते और बातें करते नजर आए. इस साधारण से पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया.

बंद बैंक के बाहर पत्नी के साथ खाना खाता दिखा गार्ड

X यूजर ज्ञानद भट्ट (Gnyanad Bhatt) ने यह वीडियो शेयर किया है. करीब 20 सेकंड के इस क्लिप में हल्के नीले रंग की शर्ट पहने एक सिक्योरिटी गार्ड बैंक के बंद गेट के बाहर बने प्लेटफॉर्म पर बैठा दिखाई देता है. उसके सामने एक छोटी सी टेबल है और पास में उसकी पत्नी बैठी है.

सम्बंधित ख़बरें

पत्नी घर से खाना लेकर आई थी, ताकि रात की ड्यूटी के बीच दोनों साथ बैठकर भोजन कर सकें. वीडियो में दोनों आराम से खाना खाते और आपस में बातचीत करते नजर आते हैं. कैमरा धीरे-धीरे उनके करीब जाता है, तो यह छोटा-सा पल और भी खास लगने लगता है.

वीडियो पर लिखी एक लाइन भी लोगों का ध्यान खींच रही है- आपकी खुशियों में शायद कोई साथ दे, लेकिन मुश्किल वक्त में हमेशा साथ खड़े रहना ही रिश्ते की असली पहचान है.

So much beauty in this simple gesture. ❤️ A wife bringing dinner to her husband, a bank “security guard”, just so they can share a meal and the little time they have together. Aaj ke zamaane mein, where relationships are measured by career, status and money, this man may have little by the world’s standards, but perhaps he has everything that truly matters in life. Some bonds aren’t made on Earth; they’re written in heaven. 🥹❤️ Touchwood 💙

— Gnyanad Bhatt (@Asset_Architect) October 9, 2026

'पैसा ही सब कुछ नहीं...', सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?


ज्ञानद भट्ट ने वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में इस बात पर जोर दिया कि जिंदगी में करियर, पैसा और सामाजिक हैसियत के अलावा भी बहुत कुछ मायने रखता है. उनके मुताबिक, किसी व्यक्ति के पास समाज की नजर में बहुत कुछ न हो, लेकिन अगर उसके साथ ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्यार और परवाह है, तो यह भी जिंदगी की बड़ी दौलत है.

यह भी पढ़ें: कैंडी क्रश में 22,222 लेवल! बिहार के 19 साल के शुभम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि किसी के लिए खाना बनाना, घर संभालना, जरूरतों का ख्याल रखना और उसकी सुरक्षा की चिंता करना सिर्फ काम नहीं, बल्कि प्यार जताने के तरीके भी हैं.

यूजर ने कहा कि रोजमर्रा की ऐसी छोटी-छोटी चीजें किसी रिश्ते को खास बनाती हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने इस पल को बेहद खूबसूरत बताया.

रिश्तों की अहमियत याद दिलाता छोटा-सा पल

इस वीडियो में न कोई बड़ा सरप्राइज है, न महंगे तोहफे और न ही किसी खास मौके का जश्न. बस रात की ड्यूटी के बीच अपनी पत्नी के साथ बैठकर खाना खाता एक शख्स है. लेकिन यही सादगी इस वीडियो को खास बना रही है.

---- समाप्त ----