बस को टक्कर मारते कंटेनर का VIDEO: राजगढ़ में पेड़ तोड़कर खेत में घुसा वाहन; ड्राइवर समेत 3 घायल - rajgarh (MP) News

Published on 4 सित॰ 2026

राजगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के बड़बेली गांव के पास राजगढ़ से खिलचीपुर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।

.

टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना उस समय कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जब सड़क किनारे खड़ा एक युवक बस का वीडियो बना रहा था।

बस रुकी और कुछ सेकंड बाद हो गया हादसा जानकारी के मुताबिक पवन बस क्रमांक MP 38 P 0243 शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राजगढ़ से सवारियां लेकर खिलचीपुर की ओर जा रही थी। बड़बेली गांव के पास बस सड़क पर रुकी।

इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर क्रमांक RJ32 GC 8151 ने बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में चली गई। इसके बाद एक पेड़ को तोड़ते हुए बस रुक गई। हादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसे के बाद वाहनों की हालत खराब हो गई।

हादसे के बाद वाहनों की हालत खराब हो गई।

बस का वीडियो बना रहा था युवक हादसे के समय एक युवक सड़क किनारे खड़ा होकर बस का वीडियो बना रहा था। उसका मोबाइल कैमरा बस की ओर था। इसी दौरान पीछे से कंटेनर आया और बस में टक्कर मार दी।

अचानक हुए हादसे से युवक भी घबरा गया, लेकिन मोबाइल में टक्कर से लेकर बस के खेत में जाकर रुकने तक का घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया।

ड्राइवर समेत तीन घायल हादसे में बस चालक मांगीलाल दांगी (30), निवासी बड़बेली, सरदार बाई (60), निवासी सवासड़ा और पवन दांगी (38), निवासी बड़बेली घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस वाहन से खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में तीनों का उपचार किया गया। उनकी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

टीआई मौके पर पहुंचे, कंटेनर चालक हिरासत में हादसे की सूचना मिलते ही खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस और कंटेनर को कब्जे में लिया है।

कंटेनर चालक नरवर सिंह निवासी ओढ़पुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कंटेनर चेन्नई से राजस्थान जा रहा था। पुलिस के अनुसार चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है।

अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता हादसे की सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह और ब्यावरा के पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी भी खिलचीपुर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।