रेवाड़ी के रामपुरा में आधी रात बाइक-स्कूटी सवार नकाबपोशों ने घर पर बीयर की बोतल फेंकी। 24 की रात का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें स्कूटी और बाइक सवार चलते हुए हाथ से कुछ फेंकते नजर आ रहे हैं। महिला से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ से 20 अगस्त को विवाद की शुरूआत हुई थी। परिवार तीन दिन से पुलिस थाने के चक्कर काटने के साथ डॉयल 112 पर कॉल कर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ बुलाकर उन्हें भी रातभर थाने में बिठाकर रखा और तीन व्यक्तियों के खाने के 300 रुपए ले लिए।
घर के सामने से निकलते हुए बोतल फेंकते बाइक और स्कूटी सवार।
प्लाट में जाते समय पकड़कर फाड़े कपड़े
महिला ने बताया कि 20 अगस्त को शाम 4 बजे वह पशुओं का चारा करने प्लाट में जा रही थी। इसी दौरान पहले से छुपकर बैठे गांव के युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके पकड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी छाती पर भी हाथ मारा। जब वह सहायता के लिए चिल्लाई तो उसके चाचा ससुर मौके पर आए। आरोपियों ने हम पर नुकेले हथियारों से हमला कर दिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने हमें अस्पताल पहुंचाया। जहां से मुझे 21 और मेरे चाचा ससुर को 22 को छुट्टी मिली। हमने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
सूचना पर आई 112 की टीम ने हमें ही धमकाया
महिला ने बताया कि 23 की शाम को उसके परिवार के सदस्यों को पुलिस थाने बुलाया। जिनमें से तीन को वहीं आरोपियों के साथ बिठा लिया। मौके पर आई डायल 112 की टीम ने भी हमारी शिकायत सुनने की बजाय हमारे साथ ही दुर्व्यहार किया। हाल-चाल पूछने पर पड़ोसी की एक युवती को भी हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाला और गलत करने की धमकी दी। जिससे हमारे परिवार और पड़ोसियों में खौफ बना हुआ है।
खाने के ले लिए 300 रुपए, नंगा कर बिठाया
महिला के चाचा ससुर ने बताया कि हमारे बहू के साथ छेड़छाड़ हुई, हमारे परिवार पर बार-बार हमला हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस हमारी सुनने की बजाय आरोपियों का साथ दे रही है। थाने बुलाकर 70 साल की उम्र में मुझे भी परिवार के दो सदस्यों के साथ रातभर नंगा करके बिठाकर रखा और हमारे से खाने के 300 रुपए ले लिए।
सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की टीम।
सभी आरोप निराधार, नियमानुसार कार्रवाई
रामपुरा थाना एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली थी। दोनों की खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। हमारे पास थाने में लांगरी है, सीसीटीवी लगे हुए हैं। आरोप तो कोई कुछ भी लगा सकता है।
.
खबरें और भी हैं...
रेवाड़ी में मंत्री रणबीर गंगवा लेंगे परिवेदना समिति की बैठक: 12 शिकायतों की होगी सुनवाई; 8 नई और 4 पुरानी
कॉपी लिंक
शेयर
गाड़ी हटाने को लेकर हुई रेवाड़ी डबल मर्डर की शुरूआत: डाक कांवड़ यात्रा पर निकलने से पहले हुई थी कहासुनी; 2 युवकों की हत्या का मामला
0:37
कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी के डबल मर्डर केस में एक आरोपी गिरफ्तार: 5 दिन के रिमांड पर; कांवड़ यात्रा में हुए विवाद का बदला लेने के लिए रची साजिश
कॉपी लिंक
शेयर
अब बदलेगा जाति प्रमाण पत्र, रेवाड़ी में CM की घोषणा: चमार शब्द की जगह होगा मेघवाल; 411 प्रतिभाएं सम्मानित; राव नरबीर सिंह के साथ पहुंचे