घर के दरवाजे तक पहुंचा विशालकाय अजगर, Video देख थम गई लोगों की सांसे

Published on 16 अग॰ 2026

Image

घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था विशालकाय अजगर (X/@gharkekalesh)

Viral News: सांप को देख लोग दूर से ही किनारा कर लेते हैं। चाहे सांप छोटा हो या बड़ा, उसे देखते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। ऐसे में सोचिए अगर आपकी आंखों के सामने एनाकोंडा की तरह एक विशालकाय अजगर रेंगते हुए पहुंच जाए तो आपकी क्या हालत होगी। जाहीर सी बात है कि आप डर जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के मेरठ में, जिसका हैरान कर देने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक विशाल अजगर सड़क पर रेंगता हुआ दिखाई दिया। इतना बड़ा सांप देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ एक घर के चौखट तक पहुंच गया। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

सड़क पर आराम से रेंगता हुआ नजर आया विशाल अजगर

सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए वीडियो में विशाल अजगर सड़क पर आराम से रेंगता हुआ नजर आ रहा है। उसकी लंबाई और मोटा शरीर देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। आमतौर पर लोग सांपों को दूर से देखकर ही डर जाते हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर सड़क पर खुलेआम दिखाई दे तो किसी के लिए भी यह नजारा चौंकाने वाला हो सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

घर के दरवाजे तक जा पहुंचा विशालकाय अजगर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि अजगर सड़क से आगे बढ़ते हुए एक मकान के गेट के पास पहुंच जाता है। ऐसा लग रहा था कि वह घर के अंदर जाने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानी से अजगर को पकड़ने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद उसे लोगों की भीड़ से दूर ले जाया गया।

इतने बड़े सांप को देख फटी रह गई लोगों की आंखें

इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स से @gharkekalesh नामक अकाउंट से लिया है। लोग इतने बड़े अजगर को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर यह सांप घर के अंदर चला जाता तो स्थिति काफी मुश्किल हो सकती थी। वहीं कुछ लोग वन विभाग की टीम की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने बिना सांप को नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए?

बारिश और बदलते मौसम के दौरान कई बार सांप और दूसरे जंगली जीव अपने ठिकानों से बाहर निकलकर इंसानी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में उन्हें देखकर घबराने या खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना ज्यादा सुरक्षित होता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav

पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article