वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!

Published on 14 जुल॰ 2026

Veena Manvi Nomination Cancelled: वीणा मानवी के नामांकन पत्र में केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पाए गए जबकि 10 होना चाहिए था. नामांकन रद्द होने से तेज प्रताप को झटका लगा है.

Written By : अजीत कुमार, पटना |  Updated at : 14 Jul 2026 06:34 PM (IST)

Preferred Sources

Tej Pratap Yadav Candidate Veena Manvi Nomination Cancelled Due to Single Mistake Bankipur By-Poll Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!

(जेजेडी की नेता वीणा मानवी)

बांकीपुर में 30 जुलाई को उपचुनाव होना है और कई प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया है. इसमें तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पार्टी जनशक्ति जनता (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी (Veena Manvi) भी शामिल हैं. नामांकन रद्द होने के बाद मंगलवार (14 जुलाई, 2026) को खुद तेज प्रताप पटना समाहरणालय पहुंचे और नामांकन रद्द होने का कारण जाना. हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने कारण का जिक्र नहीं किया लेकिन खबर आ रही है कि एक छोटी सी गलती के कारण वीणा मानव का नॉमिनेशन रद्द हुआ है.

नामांकन पत्र में केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर

बताया जा रहा है कि प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों (प्रपोजर) के हस्ताक्षर का होना अनिवार्य है. वीणा मानवी के नामांकन पत्र में केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पाए गए. यही कारण है कि वीणा मानवी के नामांकन को खारिज कर दिया गया. यानी इस एक गलती के चलते वीणा मानवी बांकीपुर से आउट हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?

बांकीपुर में उपचुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

बता दें कि बांकीपुर में भले उपचुनाव है लेकिन माहौल ऐसा बना है कि देश भर में चर्चा हो रही है. पहले बीजेपी का प्रत्याशी बदला गया तो उसके बाद तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर आरजेडी की प्रतिक्रिया आई है. पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "ये लोग चाहे जितना दावा करें, बीजेपी चाहे जितना भी जोर लगाए, बांकीपुर की जनता ने मन बना लिया है, इस बार उन्हें सबक सिखाना है..."

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, "बांकीपुर उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल साफ है. सभी आरजेडी के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन इस बार राजद वहां जीत हासिल करेगी. कोई भी धोखेबाज सफल नहीं होगा."

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा, "यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है और इस बार पार्टी पहले से भी अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी. चाहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे, प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ें या फिर तेजस्वी यादव ही उम्मीदवार बन जाएं, नतीजा भाजपा के पक्ष में ही रहेगा."

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

Input By : IANS से भी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More

Published at : 14 Jul 2026 06:29 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola