Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया.
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/uttarakhand-cm-dhami-flag-hosting-2026-08-15-10-33-27.jpg)
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया. ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई.
स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों को किया नमन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. साथ ही देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों ने जिस मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.
विकसित भारत के लिए हर नागरिक दे योगदान
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है. विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करना चाहिए. देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है. सामूहिक प्रयासों से ही भारत को और मजबूत बनाया जा सकता है.
उत्तराखंड के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र और संतुलित विकास के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. सरकार की कोशिश है कि विकास का फायदा प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में सभी लोगों के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है. सभी को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें- देहरादून परेड ग्राउंड छावनी में तब्दील, चार सेक्टर और दो कॉर्डन में बंटा सुरक्षा घेरा, एसएसपी ने कसी कमर