क्रिकेट
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Jul 12, 2026, 06:37 PM IST
आईसीसी की वार्षिक सम्मेलन में कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। इससे पहले कई तरह की चर्चाएं चल रही थी, जिसपर फिलहाल विराम लग गया है। इसके अलावा मॉरीशस क्रिकेट महासंघ (एमसीएफ) को एसोसिएट नेशन के तौर पर शामिल किया गया है,
![]()
आईसीसी वार्षिक सम्मेलन (साभार-x)
8-11 जुलाई के बीच एडिनबर्ग में हाल ही में हुए आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में कुछ अहम फैसले लिए गए। इस सम्मेलन के दौरान वनडे क्रिकेट के फॉर्मेट और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की संख्या पर चर्चा हुई। आईसीसी सम्मेलन में हुए फैसले के अनुसार अमेरिका क्रिकेट (यूएसएसी) और क्रिकेट कनाडा (सीसी) का निलंबन जारी रहेगा, जबकि फ्रांस क्रिकेट को भी चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा मॉरीशस क्रिकेट महासंघ (एमसीएफ) को एसोसिएट नेशन के तौर पर शामिल किया गया है, जिससे आईसीसी की कुल सदस्यता बढ़कर 111 हो गई है। इसमें 12 फुल मेंबर और 99 एसोसिएट नेशल शामिल हैं।
WTC में नहीं फिलहाल नहीं बढ़ेगी टीमें
ऐसी चर्चा थी कि WTC के अगले सत्र में टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 9 टीम खेलती है। ऐसी चर्चा थी कि अगले सत्र से इसे 9 से बढ़ाकर 12 कर दिया जाएगा। इसके तहत अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी टीम की एंट्री होगी, लेकिन फिलहाल इस पर कोई संकेत नहीं मिले हैं। इससे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को शामिल करने की बात चल रही थी। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के फॉर्मेट में भी बदलाव करने की बात कही जा रही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। वनडे क्रिकेट की घटती लोकप्रियता को देखते हुए इसके फॉर्मेट में बदलाव किया जाना था। बात वनडे मैचों को 40 ओवरों का करने की हो रही थी, जिसपर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।
इसके अलावा इस सम्मेलन में आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप केअगले सत्र की रणनीति पर एक प्रस्तुति दी। इसके तहत खेल के पुनर्गठन के संबंध में कुछ प्रस्तावों पर चर्चा हुई। आईसीसी के आधिकारिक मीडिया पार्टनर जियोहॉटस्टार ने भी विश्व निकाय के सदस्यों के सामने एक प्रस्तुति दी। आखिर इस प्रस्तुति में क्या था, इस पर कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है।
![]()
समीर कुमार ठाकुर author
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article