Aug 23, 2026 01:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
UPTET Result 2026 Date: यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होगा। स्कोरकार्ड लाइफटाइम मान्य रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशा के बाद पुराने शिक्षकों को 2028 तक टीईटी पास करना अनिवार्य है।

यूपी टीईटी रिजल्ट 2026
UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट आई है। यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढ़कर तैयार रखें, ताकि नतीजा आते ही वे बिना किसी परेशानी के अपना स्कोर देख सकें।
2028 तक पुरानी शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य
सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण आदेशा के बाद, राज्य के पुराने सेवारत शिक्षकों के लिए साल 2028 तक यूपीटीईटी की परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। जो शिक्षक तय समय-सीमा वर्ष 2028 के भीतर टीईटी परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उनके प्रमोशन पर रोक लगाई जा सकती है। इस नियम के लागू होने से कार्यरत शिक्षकों के बीच भी इस परीक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ गई है।
अब पूरे जीवन भर मान्य रहेगा UPTET स्कोरकार्ड
अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि यूपीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद मिलने वाले स्कोरकार्ड की वैलिडिटी अब आजीवन रहेगी। एक बार परीक्षा पास कर लेने के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा UPTET में बैठने की जरूरत नहीं होगी। यह लाइफटाइम वैलिडिटी भविष्य में आने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए हमेशा लागू रहेगी।
पासिंग मार्क्स का गणित: किस वर्ग को चाहिए कितने नंबर?
परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम पासिंग प्रतिशत हासिल करना होगा।
जनरल वर्ग: अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
पेपर-1 और पेपर-2 पास करने के फायदे
यूपीटीईटी परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं।
पेपर-1: इसे पास करने वाले अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर पर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए पात्र बनते हैं।
पेपर-2: इसे पास करने वाले अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।
5 आसान स्टेप्स में चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे 'Result' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद 'UPTET Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करते ही मांगी गई जानकारी दर्ज करें, जिससे रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अंत में अपने स्कोरकार्ड को चेक करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
See Less
