UPTET 2026 Result: जल्द खत्म होगा 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंताजर, जानें कब आएगा यूपी टीईटी रिजल्ट; ऐसे करें चेक

Published on 23 अग॰ 2026

Aug 23, 2026 07:40 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

हालांकि आयोग ने रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

uptet 2026 result date upessc result 2 lakh candidates how to check

यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट

UPTET 2026 Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही UPTET 2026 का परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि आयोग ने रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

2.27 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

UPTET 2026 के लिए कुल 2,27,481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें करीब 2 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के बाहर से थे। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था। UPTET के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

8 जुलाई को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की

UPESSC ने परीक्षा से पहले 22 जून को एग्जाम सिटी इंटिमेशन डिटेल्स जारी की थी। इसके बाद 30 जून को एडमिट कार्ड जारी किया गया। परीक्षा पूरी होने के बाद आयोग ने 8 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। अब परीक्षा प्रक्रिया के जरूरी चरण पूरे होने के बाद अभ्यर्थियों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है।

UPTET 2026 में कितने अंक जरूरी?

UPTET 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने होंगे। कैटेगरी के अनुसार पासिंग क्राइटेरिया इस प्रकार है:

सामान्य वर्ग: 60 प्रतिशत

आरक्षित वर्ग: 55 प्रतिशत

परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को UPTET पात्रता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह प्रमाणपत्र आजीवन वैध रहेगा।

UPTET 2026 Result कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर UPTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

स्कोरकार्ड में दर्ज होगी ये जानकारी

UPTET 2026 का स्कोरकार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लेने चाहिए। इसमें मुख्य रूप से निम्न जानकारी शामिल होगी:

उम्मीदवार का नाम

रजिस्ट्रेशन नंबर

जन्म तिथि

लिंग

पिता का नाम

कैटेगरी

क्वालिफाइंग स्टेटस

कुल प्राप्त अंक

विषयवार अंक

अगर स्कोरकार्ड में किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को सुधार के लिए आयोग की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करना चाहिए।

आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें

UPTET 2026 रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा होने के बाद स्कोरकार्ड upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें और नियमित रूप से इसे चेक करते रहें।